
गर्मी की आहट! बिहार से राजस्थान तक बढ़ने लगा पारा, जानें देशभर का मौसम
AajTak
Weather Forecast: उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. हालांकि, कुछ शहरों में अभी भी सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है. इसके अलावा पुर्वोत्तर के राज्यों में बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
देश के अधिकतर राज्यों में ठंड की अब विदाई हो गई है. इस बीच तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिन में तापमान 37 से 39 डिग्री रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में इस तापमान के और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी आगामी कुछ दिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध देखा जा सकता है.
बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. दिन के समय अच्छी गर्मी महसूस हो रही है जबकि रात के समय ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, असम, पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली के मौसम की जानकारी
देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. दिल्ली में 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस दौरान दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है.
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. सुबह के वक्त हल्का-फुल्का कोहरा नजर आ सकता है. हालांकि, दिनभर मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं. वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम 14.0 सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. यहां दिन भर आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










