
गरीब कल्याण योजना के तहत 3 महीने तक और मिलेगा राशन, कैबिनेट की मंजूरी
AajTak
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है. त्योहारों को देखते हुए सरकार ये फैसला कर सकती है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि तीन महीने योजना बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा.
केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले राशन को तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है.
केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संशोधित रूप में तीन महीने और जारी रह सकती है. त्योहारों को देखते हुए सरकार ये फैसला कर सकती है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि तीन महीने योजना बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा. इसको लेकर वित्त मंत्रालय का सुझाव है कि इसमें दिए जाने वाले अन्न की मात्रा में कटौती कर दी जाए. वित्त मंत्रालय के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध और अन्य सब्सिडी के चलते मंत्रालय पर पहले से ही दबाव है.
कोविड संकट में शुरू हुई थी योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मार्च 2020 में कोविड संकट के दौरान लागू किया गया था. इस योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है. इसके तहत बीपीएल कार्ड वाले परिवारों को हर महीने प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम गेहूं और 1 किलोग्राम चावल मुफ्त दिया जाता है. बीते कई महीनों से इस योजना को बढ़ाया जा रहा है.
आखिरी चरण में 6 महीनों के लिए बढ़ाई गई स्कीम
इस योजना को सबसे पहले मार्च 2020 में पहले चरण 3 महीनों यानी अप्रैल-जून 2020 के लिए पहले चरण में लागू किया गया था. अब तक इस स्कीम के 6 चरण हो चुके हैं और छठे चरण में मार्च 2022 में इसे 6 महीने के लिए और बढ़ाया गया. अप्रैल-सितंबर 2022 के 6 महीनों के लिए इसकी अवधि बढ़ा दी गई थी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










