
गरीबों से चुराकर अमीरों को बेचते थे बेबी...दिल्ली में शिशु तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 2 महिला समेत 3 अरेस्ट
AajTak
गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में संचालित एक संदिग्ध नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ दिल्ली में किया गया है. इस गिरोह के तीन आरोपियों - 30 साल की यास्मीन, 36 साल की अंजलि और 47 साल के जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने गुजरात, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में संचालित एक संदिग्ध नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी है. इस गिरोह के तीन आरोपियों - 30 साल की यास्मीन, 36 साल की अंजलि और 47 साल के जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान के दौरान एक नवजात बच्चे को बचाया भी गया है.
एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 20 दिनों से अधिक समय तक एक अभियान चलाया. इसमें संदिग्धों से जुड़े 20 से अधिक फोन नंबरों का विश्लेषण भी शामिल था. गिरफ्तार आरोपियों को 8 अप्रैल को उत्तम नगर इलाके से पकड़ा गया, जब वे शिशु को एक बंद कार में छोड़कर चले गए थे.
गिरोह गुजरात और राजस्थान में गरीब परिवारों को निशाना बनाता था. इसके बाद वह इन्हें दिल्ली-एनसीआर में अमीर और निःसंतान कपल्स को इन्हें बेच देता था. वे एक बच्चे के बदले 5 से 10 लाख रुपये लेते थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह के संदिग्ध लीडर सरोज के निर्देश पर काम करते थे, जो फिलहाल फरार है.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने एक बयान में कहा, 'अंजलि का इसी तरह के अपराधों में शामिल होने का इतिहास रहा है. उसे पहले सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने मानव तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया था.'
बचाए गए शिशु को देखभाल के लिए रखा गया है और उसके जैविक माता-पिता का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी काम कर रही है. इसके कई राज्यों में फैले होने की आशंका है. माना जाता है कि गिरोह ने 35 से अधिक शिशुओं की तस्करी की है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








