
गरबा महोत्सव में डांडिया खेलने घुसे मुस्लिम युवक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकताओं का हंगामा
AajTak
MP News: पकड़े गए तीनों मुस्लिम युवक हिंदू वेशभूषा में गरबा करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के बारे में जब आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे बचते नजर आए. हालांकि, हिंदू संगठन ने आयोजन समिति के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने के लिए सिटी कोतवाली में शिकायत की है.
मध्य प्रदेश के गुना में नवरात्रों में गरबा आयोजन के दौरान हंगामा हो गया. निजी समिति की तरफ से गरबा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया था, लेकिन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किए गए ,जिससे हिंदूवादी संगठन भड़क गए. समिति को पहले ही हिदायत दी गई थी कि गरबा में किसी भी मुस्लिम युवक को डांडिया खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. लेकिन गरबा कार्यक्रम में 17 मुस्लिम युवक डांडिया खेलते मिले. कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने जब इस बात का विरोध किया तो हंगामा हो गया. विवाद होता देख 14 मुस्लिम युवक भाग गए लेकिन 3 युवक पकड़े गए. खबर मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और नेता भी गरबा कार्यक्रम में पहुंच गए.
हंगामे के सूचना मिलते ही पुलिस भी आयोजन स्थल पर पहुंच गई और मुस्लिम युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गई. तीनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर के जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
पकड़े गए तीनों मुस्लिम युवक हिंदू वेशभूषा में गरबा करने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे. कार्यक्रम के बारे में जब आयोजन समिति के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वे बचते नजर आए. हालांकि, हिंदू संगठन ने आयोजन समिति के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने के लिए सिटी कोतवाली में शिकायत की है.
हिंदू जागरण मंच के संयोजक केशव शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुस्लिम युवक डांडिया की आड़ में 'लव जिहाद' को बढ़ावा दे रहे हैं. आयोजन समिति को भी पहचान पत्र देखकर ही कार्यक्रम में एंट्री देनी थी. लेकिन भीड़ बढ़ाने के मकसद से जानबूझकर लापरवाही बरती गई. आयोजन समिति के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई जाएगी.
सिटी कोतवाली टीआई ब्रजमोहन सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तीन युवकों को पकड़कर थाने लाया गया था . युवक गरबा खेलने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की सभी अपने अपने समाजों के कार्यक्रम में जाते हैं लेकिन गुना की घटना की जांच भी कराऊंगा. मुस्लिम संगठन पदाधिकारी नूरुल्लाह यूसुफ जई ने मुस्लिम युवकों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि उन्हें प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, इसलिए वे डांडिया खेलने के लिए गए थे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










