
गया: OTA की 21वीं पासिंग आउट परेड, देश को मिले 64 जांबाज सैन्य अधिकारी
AajTak
गया OTA में परेड की सलामी के साथ ही देश को 64 सैन्य अफसर मिल गए हैं. इस 21वीं मार्च पास्ट परेड की सलामी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी कमान लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ली. जेंटलमैन कैडेट आयुष बरगोटी को प्रतिष्ठित स्वर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया.
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया (OTA Gaya) में आयोजित 21वीं पासिंग आउट परेड में 64 कैडेट्स पास आउट हुए. इस पासिंग आउट परेड में टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के कुल 62 अधिकारी शामिल रहे. जिनमें से 8 अधिकारी मित्र देशों के भी शामिल थे. इसके अलावा स्पेशल कमीशन अधिकारी के 2 कैडेट्स पास आउट हुए हैं.
टीईएस कोर्स के 45 कैडेट्स ने भी इस परेड में भाग लिया. ये सभी इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त करने के लिए विभिन्न आर्मी कैडेट ट्रेनिंग विंग्स जैसे मिलिट्री कॉलेज ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिकंदराबाद, मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग मऊ और कॉलेज ऑफ मिलट्री इंजीनियरिंग पुणे जाएंगे.
जेंटलमैन कैडेट्स ने अपने स्मार्ट टर्नआउट और सटीक सिंक्रोनाइज्ड ड्रिल मूवमेंट से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस पासिंग आउट परेड में दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन समीक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद थे.
आयुष बरगोटी स्वर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित पासिंग आउट टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स के सभी दौर में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट आयुष बरगोटी को प्रतिष्ठित स्वर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. परेड को संबोधित करते हुए समीक्षा अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने जेंटलमैन कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट ड्रिल के लिए बधाई दी.
उन्होंने भविष्य के अधिकारियों से निस्वार्थ, समर्पित और पेशेवर सेवा प्रदान कर अपने राष्ट्र और अपने संस्थान को गौरवान्वित करने का आग्रह किया. उन्होंने विद्वान योद्धा होने के महत्व पर जोर दिया. जो युद्ध के मैदान में असंख्य चुनौतियों के बावजूद अपनी श्रेष्ठ और अनुभव युद्ध कुशलता के दम पर विरोधियों को परास्त करते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं.
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने दी बधाई परेड देखने वाले गर्वित माता-पिता को बधाई देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने कहा कि वे उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जिनके बेटों को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर मिला है और जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं में से एक है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










