
'गब्बर सिंह टैक्स जनता नहीं भूलेगी', खड़गे का केंद्र सरकार पर हमला, जानें- पीएम के संबोधन पर क्या बोला विपक्ष
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में जीएसटी के नए सुधारों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए और बताया कि स्वदेशी समान के इस्तेमाल करने से ही देश की समृद्धि होगी. प्रधानमंत्री के संबोधन पर विपक्ष ने जमकर हमला बोला है. कांग्रेस, TMC से लेकर AAP तक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में जीएसटी पर विस्तार से बात रखी. उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म का महत्वों को समझाया, जीएसटी में की किए सुधारों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म बताया. साथ ही बताया कि कैसे गरीब और मध्यम वर्ग को जीएसटी में की गई सुधारों से लाभ मिलेगा. उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है.
प्रधानमंत्री के जीएसटी संबोधन पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने हल्ला बोला है. विपक्ष का कहना है कि इन 8 सालों में गरीब और मिडिल क्लास लोगों पर जीएसटी से बहुत बोझ पड़ा.
कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली. प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल GST के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर 'गब्बर सिंह टैक्स' लगाया और 8 साल में 55 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा वसूले."
उन्होंने कहा, "अब प्रधानमंत्री मोदी 2.5 लाख करोड़ रुपये के 'बचत उत्सव' की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की बात कर रहे हैं! जनता कभी नहीं भूलेगी कि आपने उनके दाल-चावल-अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज, किसानों के ट्रैक्टर — सबसे GST वसूला था. आपकी सरकार को तो जनता से माफ़ी मांगनी चाहिये!"
ममता बनर्जी ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'GST का जो लाभ आप लोगों को मिल रहा है वो आप लोगों को और मिलता रहे. इसमें अगर राज्य का क्रेडिट कोई दूसरा ले जाए तो भी कोई दिक़्क़त नहीं है. लोगों को लाभ मिलता रहे और इंश्योरेंस कंपनी याद रखें प्रीमियम या रुपया न बढ़ाएं यह ने साफ़ बोल दिया है. लेकिन हम कुछ नहीं बोल रहे हैं तो यह हमारी भद्रता है. लेकिन रुपया जाएगा हमारा और क्रेडिट लेंगे आप लोग. ये नहीं होगा. लोगों का विरोध इसी में है कि आपने मेडिकल में कैंसर में टैक्स बढ़ाया था डायलिसिस पर टैक्स लगाया था. सभी एंटीबायोटिक्स पर बैठाया था.'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









