
खोया जनाधार कैसे वापस लाएगी बसपा? इमरजेंसी मीटिंग से निकले संदेश को 7 Points में समझें
AajTak
मायावती ने निकाय चुनाव के परिणामों और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गुरुवार को यूपी में सभी स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के लोग गरीबी, लाचारी, प्रदेश के पिछड़ेपन को दूर करके अपनी बेहतरी व परिवार के लिए बदलाव चाहते हैं, ऐसे में सत्ता परिवर्तन ही सही विकल्प होगा.
लोकसभा, विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव... यूपी में हर स्तर पर बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है जा रहा है. उसका कोर वोटर भी अब दूसरे दलों में खिसकने लगा है. यही वजह है कि 2007 के विधानसभा चुनाव में जहां मायावती को 30.43% वोट मिले थे, 2023 के निकाय चुनाव में यह घटकर 8.81% पर आ गया है. निकाय चुनाव के परिणामों की समीक्षा करने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मायावती ने गुरुवार को यूपी स्टेट के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई. उन्होंने बैठक में जोनल कोआर्डिनेटरों, मुख्य मंडल प्रभारी, जिला बामसेफ संयोजक और सभी जिलाध्यक्षों को बुलाया. इस बीच मायावती का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो में बीएसपी सुप्रीमो कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं, वहीं उनके सभी कार्यकर्ता खड़े हैं. इस फोटो के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं. आइए 7 पॉइंट्स से समझते हैं बीएसपी की चिंता, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति के बारे में...
बीएसपी का इस निकाय चुनाव में प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में और खराब रहा. इस बार उनके खाते में मेयर की एक सीट भी नहीं आई, जबकि पिछली बार पार्टी ने दो सीटें जीती थीं. इसी तरह पिछली बार उसके पास 29 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष थे जबकि इस बार यह संख्या घटकर 16 हो गई, नगर पंचायत अध्यक्ष 45 से घटकर 37 रह गए. इसी तरह पिछली बार उसके बाद 627 पार्षद थे, जिनकी संख्या इस बार घटकर 544 हो गई है.
- 'वोट हमारा राज तुम्हारा' अब नहीं चलेगा. इसके खिलाफ बसपा गांव-गांव अभियान चलाएगी.
- यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकंडो के इस्तेमाल के साथ सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब लोकसभा चुनाव में जनता देगी. देश में बेरोजगारी महंगाई और गलत सरकारी नीति से जनता को त्रस्त है.
- तमाम विपरीत हालात का सामना करते हुए बीएसपी पर भरोसा करके पार्टी उम्मीदवारों को वोट करने के लिए लोगों का तहेदिल से आभार व शुक्रिया. अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती. बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी जरूर जीतती.
- बीजेपी चाहे जो दवा करे, सच यह है कि ओबीसी आरक्षण महिला सीटों के आरक्षण के साथ-साथ शुरू से अंत तक निकाय चुनाव को हर तरह से मैनेज और मैनिपुलेशन किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










