
'खेतों में उगाई गई हर चीज किसान की होनी चाहिए', सद्गुरु की ब्रिटिश दौर के कानून बदलने की अपील
AajTak
तमिलनाडु में आयोजित किसान कार्यक्रम में सद्गुरु ने कृषि कानूनों पर अपनी बात रखी. उन्होंने किसानों को कृषि भूमि और फसल पर पूर्ण अधिकार देने और ब्रिटिश काल के कृषि कानूनों में संशोधन की मांग की. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सद्गुरु के
तमिलनाडु के होसुर में आयोजित एक भव्य किसान कार्यक्रम में ईशा फाउंडेशन और उसके संस्थापक अध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखे. उन्होंने जोड़ दिया कि कृषि भूमि पर जो भी फसल उगायी जाती है, उस पर किसानों का पूर्ण अधिकार होना चाहिए. सद्गुरु ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि ब्रिटिश काल से लागू कृषि कानूनों में संशोधन किया जाए ताकि किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके.
इस कार्यक्रम में प्रमुख राजनीतिक दल जैसे बीजेपी, कांग्रेस, एआईएडीएमके और डीएमके के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. सद्गुरु ने मंच से कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन के मूल स्रोत, खेती, पर राजनीति में मतभेद नहीं होना चाहिए. सभी दलों का एक साझा मंच पर आना और एक सकारात्मक सोच दिखाना एक अच्छा संकेत है.
दस हजार से अधिक किसानों की उपस्थिति के बीच, सद्गुरु ने खेती और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि खेती केवल लोगों की आजीविका का स्रोत नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा है. इसलिए, नीतियों में पारदर्शिता और न्याय अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: Kaal Bhairav Jayanti 2025: क्या काल भैरव काल चक्र से परे एक आयाम है? जानें
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सद्गुरु द्वारा शुरू किए गए "कावेरी कॉलिंग आंदोलन" की भी प्रशंसा की. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन दक्षिण भारत की जीवनदायिनी कावेरी नदी को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जन आंदोलन बन चुका है. मंत्री ने इस पहल के लिए सद्गुरु और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि ऐसे आंदोलनों से किसानों और पर्यावरण दोनों को न केवल फायदा होता है बल्कि ये सतत खेती और जल संरक्षण को भी प्रोत्साहित करते हैं. इस आयोजन ने कृषि, किसानों के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहुआयामी संवाद का मंच प्रदान किया, जहां विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के प्रतिनिधि एक साथ आए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






