
'खून से लथपथ, लेकिन तैमूर का हाथ थाम शेर की तरह अस्पताल में घुसे थे सैफ', डॉक्टर बोले- वो रियल हीरो
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को अटैक किया गया था. घर में चोरी करने आए शख्स के साथ उनकी हाथापाई हुई थी. तभी हमलावर ने सैफ पर हमलावर ने चाकू से 6 बार वार किए थे. सर्जरी के बाद सैफ की हालत में सुधार हुआ है. एक्टर खतरे से बाहर हैं.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को अटैक किया गया था. घर में चोरी करने आए शख्स के साथ उनकी हाथापाई हुई थी. तभी हमलावर ने सैफ पर हमलावर ने चाकू से 6 बार वार किए थे. उन्हें गर्दन और रीढ़ की हड्ढी के पास गहरी चोट लगी थी. सर्जरी के बाद सैफ की हालत में सुधार हुआ है. वो खतरे से बाहर हैं.
कैसी है सैफ की तबीयत?
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने शुक्रवार को सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. डॉक्टर्स ने कहा- जब सैफ अस्पताल आए थे वो खून से लथपथ थे. लेकिन वो शेर की तरह चल रहे थे. सैफ बेटे तैमूर के साथ अस्पताल पहुंचे थे. खुद से चल रहे थे. उन्होंने हीरो की तरह काम किया है. वो रियल लाइफ हीरो हैं. वो अभी सही हैं. आईसीयू से एक्टर को स्पेशल रूम में शिफ्ट किया गया है. अभी हम चाहते हैं वो रेस्ट करें.
अभी हमने उनकी जांच की है. उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. उन्होंने वॉक भी की है. उनके घाव भर रहे हैं. उन्हें कुछ समय के लिए रेस्ट करना पड़ेगा. उन्हें बैक की चोट का ध्यान रखना होगा वरना इंफेक्शन होने का खतरा है. उन्हें कम मूवमेंट करनी होगी. भगवान की कृपा से वो सही हैं. वो काफी खुश हैं. इंफेक्शन के डर से सैफ को विजिटर्स से दूर रहने को कहा गया है. उनकी प्रोग्रेस पर डिपेंड करता है वरना हम उन्हें 2-3 दिन में डिस्चार्ज कर देंगे. डॉक्टर्स ने सैफ को 1 हफ्ते के बेड रेस्ट करने की सलाह दी है. वो एक्टर की रिकवरी से संतुष्ट हैं. एक्टर को न्यूरोलॉकिजली कोई दिक्कत नहीं हुई है.
भगवान की कृपा से वो सही है. वो काफी खुश हैं. जब उन्होंने वॉक किया वो काफी खुश थे. वो पूरी तरह पॉजिटिव हैं. सैफ 2mm से बच गए वरना अगर उनकी रीढ़ की ह़ड्डी में चाकू लगता को इंजरी काफी गहरी हो सकती थी. उन्हें जान का खतरा हो सकता था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








