
खून से लथपथ पड़ी थीं बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की लाशें... धारदार हथियार से हत्या की आशंका
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. यहां वैधबाटी थाना क्षेत्र के सीताराम बागान इलाके में प्रेमी युगल के खून से सने शव एक किराए के मकान से बरामद हुए हैं. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के वैधबाटी इलाके के सीताराम बागान में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी जोड़े की लाशें खून से लथपथ हालत में बरामद की गईं. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मे लिए भेज दिए हैं. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है. हर एंगल से जांच की जा रही है. इलाके में इस दोहरे हत्याकांड से दहशत का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान 38 वर्षीय मनीष भादुरी और 32 वर्षीय अपर्णा माझी के रूप में हुई है. दोनों पिछले कुछ वर्षों से एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे. घटना गुरुवार सुबह तब सामने आई, जब पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद पाया और खून के निशान दिखाई दिए. जब दरवाजा खोला गया तो कमरे में दोनों की लाशें पड़ी थीं और चारों ओर खून फैला हुआ था. दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कई निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है.
यह भी पढ़ें: MP: प्रेम प्रसंग के चलते छतरपुर में फायरिंग, महिला का पति घायल, अपहरण और हमले का वीडियो वायरल
चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (श्रीरामपुर ज़ोन) अर्णब विश्वास ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर इन दोनों की हत्या की है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि मनीष दिल्ली रोड के पास एक फैक्ट्री में काम करता था, जबकि अपर्णा घरेलू नौकरानी का काम करती थी. लगभग पांच साल पहले अपर्णा का अपने पति से तलाक हो चुका था, जिसके बाद वह मनीष के साथ रहने लगी थी. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






