
खून तक पहुंच गया है हवा का प्रदूषण, फेफड़ों पर असर, एयर पॉल्यूशन को डॉ. गुलेरिया ने बताया 'साइलेंट किलर'
AajTak
एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उत्तर भारत में रह रहे लोग लगातार खराब हवा में सांस ले रहे हैं और इसका उनकी पूरी सेहत पर असर दिखना शुरू हो गया है. इससे हार्ट अटैक और श्वास संबंधी समस्याओं की बहुत दिक्कतें हो रही है. प्रदूषण की वजह से बच्चों के फेफड़े प्रभावित होते हैं.
एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बढ़ते प्रदूषण को साइलेंट किलर बताया है. उन्होंने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर्फ फेफड़ों और दिल को खतरा होता था. लेकिन अब यह सिद्ध हो गया है कि हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषक हमारे खून में घुल जाते हैं, जिससे लोगों में स्ट्रोक, डिमेंशिया और अन्य डिसऑर्डर का खतरा बना रहता है.
डॉ. गुलेरिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि अब प्रदूषण का असर बहुत घातक होता जा रहा है. हम इसके नतीजों पर गौर करते हैं. पॉल्यूशन की वजह से बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं. अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और बच्चों की संख्या बढ़ गई है. मैं ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो इस सीजन में खराब हवा की वजह से कुछ दिनों के लिए दिल्ली छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में चले जाते हैं. डेटा से पता चला है कि पॉल्यूशन से हार्ट अटैक की घटनाएं भी बढ़ी हैं क्योंकि इससे खून की धमनियों में सूजन आ जाती है.
खराब वायु प्रदूषण का प्रभाव
गुलेरिया ने बदतर होती जा रही हवा के असर पर कहा है कि हमारी स्टडी से पता चला है कि दिन के अधिकतर समय दिल्ली का एक्यूआई या तो खराब, बहुत खराब या बेहद खराब रहता है. उत्तर भारत में रह रहे लोग लगातार खराब हवा में सांस ले रहे हैं और इसका उनकी पूरी सेहत पर असर दिखना शुरू हो गया है. इससे हार्ट अटैक और श्वास संबंधी समस्याओं की बहुत दिक्कतें हो रही है. प्रदूषण की वजह से बच्चों के फेफड़े प्रभावित होते हैं. फेफड़ों का विकास 20 साल की उम्र तक होता है और अगर आप दूषित हवा ले रहे हैं तो फेफड़ों की क्षमता खराब होती चली जाती है.
उन्होंने कहा कि स्टडी बताती है कि दक्षिण भारत के बच्चों की तुलना में दिल्ली में बड़े हो रहे बच्चों के फेफड़े अधिक खराब होते हैं. स्टडी यह भी कहती है कि दिल्ली में रहना दिल संबंधी बीमारियों के लिए जोखिमभरा है. पहले प्रदूषण की वजह से सिर्फ फेफड़ों और दिल को खतरा होता था. लेकिन अब यह सिद्ध हो गया है कि हवा में मौजूद छोटे-छोटे प्रदूषक हमारे खून में घुल जाते हैं, जिससे स्ट्रोक, डिमेंशिया और अन्य डिसऑर्डर का खतरा बना रहता है.
वायु प्रदूषण साइलेंट किलर

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









