
खूनी 'कैंडी मैन': 28 लड़कों के साथ रेप और हत्या करने वाले खूंखार सीरियल किलर की कहानी
AajTak
1970 के दशक की शुरुआत में टेक्सास में एक आम सा दिखने वाला शख्स खौफ का दूसरा नाम बन गया था. डीन कोरल नाम का ये शख्स दरअसल एक सीरियल किलर था जिसने 28 लड़कों की रेप के बाद जान ले ली थी. आखिरकार एक दिन उसके अपने साथी ने उसकी जान ले ली.
कई बार मासूम और मुस्कुराते चेहरों के पीछे ऐसे हैवान छुपे होते हैं कि उनका सच पता लगने पर यकीन ही नहीं होता. 1970 के दशक में ऐसा ही एक शख्स था Dean Corll. अधिकतर समय अपनी मां की कैंडी फैक्ट्री में बिताने वाला डीन आसपास रहने वाले बच्चों को फ्री में कैंडी भी दिया करता था. इसी के चलते बच्चे उसे 'कैंडी मैन' कहते थे. आज हम आपको उसी कैंडीमैन की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो एक समय पर इतना बड़ा अपराधी बन गया कि उसके नाम तक से लोग सिहर जाते थे.
रेप, टॉर्चर और हत्या
सीधे सादे से दिखने वाले इस लड़के का खूंखार चेहरा सामने आया तो उसे 'कैंडीमैन' किलर कहा जाने लगा. वह एक सीरियल किलर था जिसने 1970 के दशक की शुरुआत में कम से कम 28 युवकों और लड़कों की रेप और टॉर्चर के बाद हत्या कर दी थी.अजीब बात ये है कि 1973 में कोरल की मौत के बाद ही उसकी सच्चाई सामने आई. उसकी हत्या उसके ही एक साथी ने की थी जिससे वह अपने शिकारों को फंसाने और उनकी हत्याओं में मदद लिया करता था. ये एक टीनएजर लड़का था.
कैसा था कैंडी मैन का बचपन?
अक्सर सीरियल किलर्स के केस में देखा जाता है कि वे खराब अतीत या दुखी बचपन के चलते मानसिक अवसाद में आ जाते हैं. इसके कारण ही वे कई बार खूनी बन जाते हैं. 'द टेक्सास मंथली' की रिपोर्ट्स बताती हैं कि 1939 में फोर्ट वेन, इंडियाना में जन्म लेने वाले कोरल ने अपने मां बाप को कभी साथ में खुश नहीं देखा. वे अक्सर बुरी तरह झगड़ा करते थे. उसके माता-पिता ने पहली बार 1946 में तलाक लिया और बाद में एक बार फिर से शादी कर ली.लेकिन उनके दूसरी बार तलाक लेने के बाद, उनकी मां ने कुछ समय दक्षिण की यात्रा करने का फैसला किया.उसने आखिरकार एक ट्रैवलिंग सेल्समैन से दोबारा शादी की, और कोरल का नया परिवार टेक्सास में बस गया.
सीरियल किलर कैसे बन गया "कैंडी मैन" ? 1950 के दशक में, डीन कोरल की मां और सौतेले पिता ने पेकन प्रिंस नामक एक कैंडी कंपनी शुरू की, जो शुरू में घर के गैराज से काम करती थी. शुरुआत से ही, कोरल ने कंपनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ऐसे में कुछ समय बाद कंपनी बड़ी हो गई और इसे कोरल कैंडी कंपनी कहा जाने लगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











