
खुशखबरी: इसी हफ्ते खाते में आ सकता है पीएफ का ब्याज, ऐसे चेक करें बैलेंस
AajTak
यह उम्मीद है कि इस महीने के खत्म होने से पहले ईपीएफओ खाताधारकों के खाते में ब्याज की रकम डाल देगा.
पीएफ के करोड़ों खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी की दर से ब्याज को इस हफ्ते के अंत तक पीएफ खातों में डाल सकता है. यह पूरे साल में खाताधारकों के खाते में जमा रकम पर मिलने वाली ब्याज होगी. यह उम्मीद है कि इस महीने के खत्म होने से पहले ईपीएफओ खाताधारकों के खाते में ब्याज की रकम डाल देगा. इसलिए सभीखाताधारकों को इस हफ्ते के अंत तक अपना बैलेंस चेक कर लेना चाहिए. ईपीएफओ के खाताधारक ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से अपने खाते में बैलेंस को चेक कर सकते हैं. (फाइल फोटो: Getty Images) SMS के द्वारा ऐसे चेक करें बैलेंस: कोई भी पीएफ खाताधारक अपने खाते में जमा रकम के बारे में कभी भी एसएमएस से जानकारी ले सकता है. इसके लिए "EPFOHO UAN ENG" टाइप कर उसे 7738299899 नंबर पर भेज देना होगा. यहां आपको बीच में यूएएन टाइप नहीं करना है बल्कि अपने पीएफ खाते का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर टाइप करना है. अगर आपको जानकारी हिंदी में चाहिए तो ENG की जगह HIN टाइप करना होगा. (फाइल फोटो: Getty Images) मिस कॉल के द्वारा ऐसे चेक करें बैलेंस: ईपीएफओ की मिस कॉल सर्विस के द्वारा भी आप अपने पीएफ खाते में जमा रकम की जानकारी ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपका मोबाइल नंबर ईपीएफ अकाउंट से लिंक होना चाहिए और केवाईसी डिटेल भी अपडेट होना चाहिए. कोई भी ईपीएफ खाताधारक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल देकर खाते का बैलेंस जान सकता है. आपके मिस कॉल के बाद सेकंडों में ईपीएफओ के मैसेज के द्वारा आपको बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










