
खुद से शादी करेगी ये लड़की, BJP नेता ने कहा- मंदिर में नहीं लेने देंगे फेरे
AajTak
गुजरात की क्षमा बिंदु के 11 जून को खुद से शादी करने के फैसले पर बीजेपी महिला नेता सुनीता शुक्ला का कहना है कि वे मंदिर में शादी नहीं होने देंगी.
भाजपा की नगर इकाई की उपप्रमुख सुनीता शुक्ला ने वडोदरा की 24 वर्षीय क्षमा बिंदु के 11 जून को खुद से शादी करने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सुनीता शुक्ला ने कहा, अगर उसकी शादी मंदिर में हो रही है, तो हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे. उन्होंने कहा, ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं.
सुनीता शुक्ला ने कहा कि बिंदु मानसिक रूप से बीमार है. उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि लड़का किसी लड़के से शादी कर सकता है या लड़की लड़की से शादी कर सकती है. शुक्ल ने कहा कि मैं मंदिर में शादी के खिलाफ हूं, उसे किसी भी मंदिर में खुद से शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसी शादियां हिंदू धर्म के खिलाफ हैं. इससे हिंदुओं की आबादी कम होगी. अगर कुछ भी धर्म के खिलाफ जाता है, तो कोई कानून नहीं चलेगा.
कौन है क्षमा बिंदु क्षमा समाजशास्त्र में ग्रेजुएट हैं और मौजूदा समय में एक प्राइवेट कंपनी के लिए वरिष्ठ भर्ती अधिकारी के रूप में काम करती हैं. उनके माता-पिता दोनों इंजीनियर हैं. उनके पिता दक्षिण अफ्रीका में हैं और उनकी मां अहमदाबाद में रहती हैं.
लहंगा, पार्लर बुक उल्लेखनीय है कि शादी को लेकर लड़कियों की अलग-अलग ख्वाहिश होती है. लेकिन, क्षमा की ख्वाहिश अलग है. 11 जून को शादी के लिए क्षमा ने लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है. क्षमा खुद से शादी करने जा रही हैं. क्षमा फेरे लेने तक सभी रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगी. वे सिंदूर तक लगाएंगी. लेकिन शादी में न कोई दूल्हा होगा और न ही बारात.
Gujarat | I'm against the choice of venue, she'll not be allowed to marry herself in any temple. Such marriages are against Hinduism. This will reduce the population of Hindus. If anything goes against religion then no law will prevail: BJP leader Sunita Shukla (03.06) https://t.co/Jf0y13WOiE pic.twitter.com/3Cus9JMwsR

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









