
खुद का अकेलापन दूर करने को चुरा लिया डॉगी, खोजकर वापस लाने वाली टीम को मिलेंगे एक लाख रुपये
AajTak
ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी कुत्ते को फरीदाबाद से ढूंढ निकाला है. जिस शख्स ने कुत्ते को चुराया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जब आरोपी ने कुत्ता चुराने की वजह बताई तो सभी हैरान रह गए. फिलहाल, डॉगी को उसकी मालकिन को सौंप दिया गया है.
ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी कुत्ते को फरीदाबाद से ढूंढ निकाला है. पुलिस ने कुत्ते को ढूंढने के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी. लापता बीगल डॉगी एक ब्रिटिश महिला का है, जिसने उसे ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा की थी. महिला ने अब यह इनाम की राशि ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को देने की बात कही है.
वहीं, जिस शख्स ने कुत्ते को चुराया था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी हिमांशु वर्मा ने कुत्ता चुराने की वजह बताई तो सभी हैरान रह गए. हिंमांशु ने बताया कि हाल ही में उसके भाई की मौत हो गई थी. जिसके बाद से वह काफी अकेला महसूस कर रहा था. फिर जब एक दिन उसे यह डॉगी दिखाई दिया तो उसने उसे उठा लिया. वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वह अपना अकेलापन दूर कर सके.
पुलिस के अनुसार, 24 अक्तूबर को ब्रिटिश महिला लूसी डेविसन का कुत्ता चोरी हो गया था. लूसी डेविसन जीके के ई ब्लॉक में रहती हैं. महिला ने थाने में कुत्ते के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद ग्रेटर कैलाश पुलिस की टीम ने कुत्ते की तलाश शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कुत्ते की तलाश के लिए दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसके बाद उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज में एक युवक कार में कुत्ते को ले जाता दिखा. लेकिन कार का नंबर नजर नहीं आ रहा था. पुलिस ने और भी कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें एक फुटेज में कार का नंबर दिखाई दिया.
इसी के आधार पर पुलिस ने फिर फरीदाबाद के पल्ला से कुत्ता ढूंढ निकाला. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते को हिमांशु नाम का युवक ले गया था. कुत्ते को महिला को सौंप दिया गया है. वहीं, हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










