
खाली फ्लैट, जला हुआ काला बैग, गायब पिस्टल और ज्वैलरी... कौन से राज छुपा रहे हैं राजा मर्डर केस के 8 आरोपी
AajTak
एक काला बैग इस केस में सबसे चौंकाने वाला सुराग बन चुका है. सोनम रघुवंशी कत्ल के बाद कुछ दिन इंदौर के एमआर-3 स्थित हरे कृष्णा विहार के एक फ्लैट में रुकी थी, वहीं वो काला बैग मौजूद था, जो बाद में गायब हो गया था.
Raja Raghuwanshi Murder Mystery: राजा रघुवंशी हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. राजा की कातिल की बीवी सोनम रघुवंशी समेत अब तक कुल 8 लोग इस मर्डर केस में गिरफ्तार हो चुके हैं और हर आरोपी के पास कुछ न कुछ ऐसा है, जो इस हत्याकांड की स्क्रिप्ट का अहम हिस्सा बन चुका है. यह कहानी सिर्फ हत्या की नहीं है, बल्कि यह कहानी है प्यार, धोखा, लालच और सबूतों को मिटाने की. ये कहानी है एक सोची-समझी साजिश की.
केस की अहम कड़ी बना ब्लैक बैग! एक काला बैग इस केस में सबसे चौंकाने वाला सुराग बन चुका है. सोनम रघुवंशी, जिसने अपने ही पति राजा रघुवंशी का मर्डर अपने प्रेमी और तीन सुपारी किलर्स की मदद से कराया, वो कत्ल के बाद कुछ दिन इंदौर के एमआर-3 स्थित हरे कृष्णा विहार के एक फ्लैट में रुकी थी. उसी फ्लैट से उसका एक ब्लैक बैग गायब हुआ था.
सूत्रों के अनुसार, उस बैग में कैश, ज्वैलरी, मोबाइल, देसी पिस्टल और हत्या से जुड़े कई अहम दस्तावेज थे. सोनम ने इस बैग को ठिकाने लगाने का काम जिस शख्स को सौंपा था, उसका नाम है सिलोम जेम्स. वो एक प्रॉपर्टी डीलर है.
जेम्स और बल्लू की गिरफ्तारी मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम ने देवास जिले के भौंरासा टोल प्लाजा से प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया. जिस वक्त पुलिस ने उसे पकड़ा, वो भोपाल भागने की फिराक में था. बाद में अशोक नगर जिले से उसी इमारत के चौकीदार बलबीर उर्फ बल्लू अहिरवार को भी गिरफ्तार किया गया, जहां सोनम रुकी थी. जांच में पता चला कि फ्लैट सोनम को आरोपी विशाल चौहान के जरिए दिलवाया गया था, जिसने 30 मई को 17 हजार रुपये प्रति महीने पर किराए पर लिया था. सिलोम और बल्लू को भी इंदौर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाया गया है.
जला हुआ बैग, पर सबूत गायब शिलांग पुलिस जब फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची तो वह पूरी तरह खाली था. लेकिन वहां से जले हुए बैग के अवशेष बरामद हुए. एफएसएल टीम ने इन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू की है. शक है कि यही वो बैग है जिसमें हत्या के वक्त की सबसे अहम फिजिकल और डिजिटल एविडेंस थे. जांच अधिकारियों का दावा है कि बैग को जलाने की योजना सोनम और राज कुशवाह ने मिलकर बनाई थी.
आठवें आरोपी की गिरफ्तारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक और चौंकाने वाली गिरफ्तारी हुई है. सोमवार को शिलांग पुलिस ने इस मामले में आठवें आरोपी को पकड़ा है. गिरफ्तार शख्स का नाम लोकेंद्र सिंह तोमर है, जो ग्वालियर का रहने वाला है और इंदौर में मौजूद उसी फ्लैट का मालिक है, जहां सोनम रघुवंशी ने हत्या के बाद कुछ दिन छिपकर गुजारे थे. पुलिस के मुताबिक, हत्या के अहम सबूतों को इसी फ्लैट में जलाया गया था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






