
खराब हैंडराइटिंग पर भड़की ट्यूशन टीचर, जलती मोमबत्ती पर रख दिया मासूम का हाथ
AajTak
मुंबई के मलाड में ट्यूशन टीचर ने आठ वर्षीय बच्चे की खराब लिखावट पर उसके हाथ पर जलती मोमबत्ती रख दी, जिससे बच्चा झुलस गया. बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इसमें एक ट्यूशन टीचर ने आठ साल के मासूम बच्चे को अमानवीय तरीके से सजा दी. आरोप है कि ट्यूशन टीचर राजश्री राठौड़ ने बच्चे की खराब लिखावट से नाराज होकर उसके हाथ पर जलती हुई मोमबत्ती रख दी,जिससे बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया. इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर कुरार पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा गोरेगांव के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता है. वह हर शाम मलाड की जे.पी.डेक्स इमारत में रहने वाली राजश्री राठौड़ के घर ट्यूशन पढ़ने जाता था. घटना वाले दिन उसकी बहन उसे ट्यूशन छोड़ने गई थी. बाद में रात को टीचर ने फोन कर बहन को कहा कि वह अपने भाई को वापस ले जाए.
जब बहन ट्यूशन लेने पहुंची तो देखा कि बच्चा रो रहा था और उसके दाहिने हाथ पर गंभीर रूप से जलने की चोट थी. जब उसने टीचर से पूछा तो उन्होंने इसे 'नाटक' बताया. लेकिन घर पहुंचने पर बच्चे ने अपने पिता को बताया कि राजश्री मैडम ने उसकी खराब लिखावट की सजा देते हुए उसका हाथ जलती मोमबत्ती पर रख दिया.
बच्चे की हालत और दर्द को देखते हुए पिता ने उसे तुरंत कांदिवली के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया और फिर कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता पिता ने कहा कि इतनी छोटी उम्र के बच्चे को इस तरह की अमानवीय सजा देना न केवल शारीरिक अत्याचार है, बल्कि मानसिक उत्पीड़न भी है. पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी शिक्षिका राजश्री राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है.
जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी शिक्षिका पहले भी बच्चों को कठोर सजा देती रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







