
खतरनाक है कर्नाटक का रोहित वेमुला बिल, जातिगत बंटवारे की राजनीति में एक और कड़ी जुड़ी
AajTak
कर्नाटक सरकार द्वारा लाए जाने वाले रोहित वेमुला बिल को सवर्णों के खिलाफ षडयंत्र माना जा रहा है. कर्नाटक राज्य की 6 प्रतिशत आबादी को खलनायक बना देना देश-प्रदेश और समाज सभी के लिए खतरनाक हैं. भविष्य में जब रोहित वेमुला एक्ट लग जाएगा तो प्रदेश में हर बात पर 94 बनाम 6 के नाम पर फसाद होंगे.
दिसंबर 2023 में तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनी. सीएम बने रेवंत रेड्डी. मई 2024 में रोहित वेमुला सुसाइड केस में रेवंत सरकार ने खात्मा रिपोर्ट लगा दी. रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित वेमुला अनुसूचित जाति के नहीं थे. उन्होंने अपनी पहचान उजागर होने के चलते सुसाइड कर लिया. यह क्लोजर रिपोर्ट अगर बीजेपी की किसी सरकार ने जारी की होती तो कहा जाता कि रोहित वेमुला के साथ न्याय नहीं हुआ. पर चूंकि दलित अधिकारों के लिए सबसे अधिक बयानबाजी करने वाले राहुल गांधी की पार्टी की ही एक सरकार ने यह रिपोर्ट लगाई इसलिए इस पर सवाल नहीं उठे. मामला दब गया. लेकिन, जिस रोहित वेमुला की जाति पर ही विवाद था, उसे पिछड़ी जाति के उत्पीड़न का पोस्टर बॉय बनाकर कर्नाटक सरकार जो करने जा रही है, वह और भी खतरनाक है.
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा रोहित वेमुला के नाम पर एक ऐसा बिल लाए जाने की खबर है, जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के अलावा ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्र भी अगर अपने साथ होने वाले उत्पीड़न की शिकायत करते हैं तो नए कानून के तहत एक गंभीर अपराध दर्ज किया जाएगा. गौरतलब है कि रोहित वेमुला बिल को जल्दी पेश करने के लिए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को राहुल गांधी ने पत्र लिखा था. लेकिन, राहुल गांधी को यह अंदाजा नहीं है कि सवर्ण छात्र, फैकल्टी और संस्थान को घेरने वाला यह कठोर बिल किस तरह से देश और समाज को खंडित करने की हैसियत रखता है.
क्या है कर्नाटक सरकार का प्रस्तावित रोहित वेमुला बिल
कर्नाटक सरकार द्वारा प्रस्तावित रोहित वेमुला (रोकथाम और अन्याय का निवारण) (शिक्षा और सम्मान का अधिकार) बिल, 2025 ने भारत में सामाजिक और राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है. बिल का उद्देश्य अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में समानता सुनिश्चित करना और भेदभाव को रोकना है.
कानून के किसी भी उल्लंघन के लिए, संस्थान के मामलों के प्रभारी व्यक्ति को एक वर्ष के कारावास और 10,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. इसके साथ ही राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली संस्थाओं को कोई वित्तीय सहायता या अनुदान नहीं देगी. प्रस्तावित अधिनियम के तहत किया गया प्रत्येक अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती होगा.
अदालत, जुर्माने के अतिरिक्त, आरोपी द्वारा भेदभाव के शिकार व्यक्ति को देय उचित मुआवजा भी प्रदान करेगी, जो अधिकतम 1 लाख रुपये तक होगा. बार-बार अपराध करने पर व्यक्ति को तीन वर्ष की कैद और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







