
क्लाउड सीडिंग से छठ घाट तक... AAP ने रेखा सरकार को कठघरे में खड़ा करने के लिए खुद को बदला
AajTak
दिल्ली की राजनीति में AAP ने असफल क्लाउड सीडिंग और छठ घाट विवाद को हथियार बनाकर रेखा सरकार पर जोरदार हमला किया है. सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में पार्टी ने ग्राउंड वीडियो, सरकारी दस्तावेज़” और स्पूफ सॉन्ग जैसे नए तरीकों से विपक्षी रणनीति को नया रूप दिया है.
पिछले 15 दिनों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने जिस तेजी से हमला बोला है, उसने सत्ताधारी रेखा सरकार को हिला दिया है. कृत्रिम बारिश, एयर पॉल्यूशन से लेकर छठ पर्व के दौरान यमुना घाट की सफाई तक - हर बड़े मुद्दे पर AAP ने दिल्ली सरकार को घेरा है. इस नई रणनीति के पीछे AAP दिल्ली के प्रमुख सौरभ भारद्वाज माने जा रहे हैं.
जब दिल्ली की बीजेपी सरकार ने इशारा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा के दिन यमुना के वासुदेव घाट पर डुबकी लगा सकते हैं, तब सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वहां “साफ गंगा का पानी सोनिया विहार से लाकर एक आर्टिफिशियल तालाब बनाया गया है.”
इस वीडियो के बाद पीएम मोदी का घाट पर जाना नहीं हुआ. हालांकि उनकी यात्रा आधिकारिक रूप से कहीं घोषित नहीं थी, लेकिन AAP ने इसे अपनी जीत की तरह पेश किया.
भारद्वाज का वीडियो विपक्षी INDIA गठबंधन के कई नेताओं ने साझ की. यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस - द्वारा भी शेयर किया गया. भारद्वाज ने यमुना के पानी की जांच रिपोर्ट भी दिखाई, जिसमें मानव मल (फीकल कोलीफॉर्म) की मात्रा बहुत अधिक पाई गई थी. उन्होंने कहा कि जो बीजेपी पहले केजरीवाल सरकार पर यमुना को लेकर हमला करती थी, अब वही चुप है.
यह भी पढ़ें: 'टैक्सपेयर्स के पैसे पर नौटंकी सर्कस...', क्लाउड सीडिंग फेल होने के बाद दिल्ली सरकार पर AAP हमलावर
नई रणनीति: डॉक्यूमेंट, वीडियो और ‘रोस्ट कल्चर’

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










