
क्लब में आग लगने के वक्त गोवा में ही मौजूद था अजय गुप्ता, घटना के बाद दिल्ली भागा, जांच तेज
AajTak
गोवा के बागा इलाके में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में छह दिसंबर को लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद जांच तेज कर दी गई है. जांच में पता चला है कि क्लब का पार्टनर अजय गुप्ता घटना के समय गोवा में था लेकिन क्लब में मौजूद नहीं था और अगले दिन दिल्ली चला गया, जहां उसने अस्पताल में भर्ती होकर खुद को छिपाने की कोशिश की.
गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी, उसकी जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. जांच एजेंसियां अब इस मामले से जुड़े प्रमुख लोगों की गतिविधियों का पता लगा रही हैं और आरोपियों को कानून के कटघरे में लाने की कोशिश तेज कर दी गई है. जांच में सामने आया है कि बागा इलाके में स्थित नाइटक्लब में जब हादसा हुआ, उस वक्त बर्च क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का तीसरा पार्टनर अजय गुप्ता गोवा में ही था, लेकिन किसी दूसरी जगह मौजूद था.
यह आग छह दिसंबर की आधी रात के करीब उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में लगी थी. इस हादसे में पर्यटकों और क्लब के कर्मचारियों की मौत हुई और सुरक्षा इंतजामों में गंभीर लापरवाही उजागर हुई. अजय गुप्ता घटना के समय गोवा में था, लेकिन आग लगने के वक्त वह क्लब में मौजूद नहीं था. हादसे के अगले ही दिन वह गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हो गया, उसी समय पुलिस जांच भी तेज हो रही थी.
मरीज बनकर अस्पताल में छिपा था अजय गुप्ता
बाद में दिल्ली में उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. इंडिया टुडे से बातचीत में अजय गुप्ता ने खुद को स्लीपिंग पार्टनर बताया और कहा कि उसे क्लब में सुरक्षा से जुड़ी कमियों की कोई जानकारी नहीं थी. उसने कहा कि उसका इस कामकाज में कोई सीधा रोल नहीं था.
सूत्रों के मुताबिक अजय गुप्ता ने खुद को लाजपत नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा लिया था और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी का दावा किया था. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नौ दिसंबर को दिल्ली पुलिस ने उसे हिरासत में लिया.
लूथरा ब्रदर्स पर जांच का फोकस

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










