
क्रैकोमीटर दे रहे गवाही, जोशीमठ में बिगड़ रहे हालात... महीनेभर बाद भी भटकने को मजबूर लोग
AajTak
जोशीमठ का संकट अभी भी बरकरार है. यहां 5 नए घरों में फिर से दरारें देखने को मिली हैं. इसके साथ ही दरारों की निगरानी के लिए लगाए गए क्रैकोमीटर भी टेढे हो गए हैं. स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि अब ये दरारें खाई की तरह दिखने लगी हैं. उधर चमोली के डीएम ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं. अगर जरा सी भी स्थिति बिगड़ती है तो इन लोगों को भी तुरंत शिफ्ट कर दिया जाएगा.
उत्तराखंड के जोशीमठ के हालातों को लेकर भले ही कई दावे किए जा रहे हों लेकिन हकीकत कुछ और ही है. जोशीमठ को लेकर दावा किया जा रहा कि यहां दरारें आना बंद हो गई हैं, लेकिन जोशीमठ में 5 नए घरों में फिर से दरारें देखने को मिली हैं. प्रशासन की ओर से कॉलेज के पास के भवनों में क्रैको मीटर लगाए गए थे और यहां दरारों को रेगुलेट किया जा रहा है. लेकिन अब ये क्रैकोमीटर भी टेढ़े होने लगे हैं, क्योंकि दरारें बढ़ रही हैं.
जोशीमठ में अधिकांश मकान टूट चुके हैं. कई मकान ऐसे हैं जो जर्जर हालत में हैं. सिंगधार के रहने वाले आशीष डिमरी का मकान भी जर्जर है. उन्होंने बताया कि घर के अंदर जाते ही बड़ी-बड़ी दरारें नजर आती हैं. घर के अलग-अलग हिस्सों में दरारें अब मोटी खाई की तरह दिखाई देने लगी हैं. उन्होंने कहा कि हम जी तो रहे हैं लेकिन परेशान हैं.
आशीष ने कहा कि अब तक न तो हमारे घर पर लाल निशान लगाया गया है और न ही हमें कहीं और शिफ्ट किया गया है. घर के मालिक आशीष डिमरी बताते हैं कि इस घर में उनके दो बच्चे पत्नी और उनकी मां रहती हैं. हमारे घर के बगल वाले घर की प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए प्रशासन क्रैक मीटर की निगरानी कर रहा है, लेकिन जब हमने देखा कि ये क्रैको मीटर धीरे-धीरे टेढ़े होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि अब क्रैक नहीं आ रहा, लेकिन हकीकत ये है कि यहां देखिए अब हमारे घर में ही दरारें बढ़ रही हैं.
हालात बिगड़ने पर तुरंत शिफ्ट कर देंगे- डीएम
दरअसल, प्रशासन ने सोमवार को भी इन घरों की निगरानी की थी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने को कहा था. प्रशासन ने भी माना है कि जिन 5 इमारतों में नई दरारें आई हैं, उस पर भी नजर रखी गई है. चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि एक-दो दिन से हमें कुछ रिपोर्ट मिली है कि पांच घर ऐसे हैं, जहां नई दरारें दिखी हैं. इसके लिए हमने क्रैको मीटर लगाए हैं. अगर जरा सी भी स्थिति बिगड़ती है तो इन लोगों को भी तुरंत शिफ्ट कर दिया जाएगा.
एक महीने बाद भी प्रीफैब्रिकेटेड हट तैयार नहीं

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










