
क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं! शख्स के हाथ आगे बढ़ाते ही हो जाता है पेमेंट
AajTak
कॉन्टैक्टलेस माइक्रोचिप इम्प्लांट (Contactless Microchip Implant) एक ऐसी तकनीक हैं, जिससे यह शख्स कहीं भी किसी भी चीज का पेमेंट कर सकता है. इसमें चिप मनुष्य के शरीर में लगाई जाती है.
Contactless Microchip Implant: ब्रिटेन और पोलैंड की कंपनी Walletmor ने पिछले साल एक बड़ा दावा किया था, ये दावा काफी रोमांचकारी था.
इस कंपनी ने तब कहा था वह इम्लांटबेल पेमेंट चिप्स (Implantable Payment Chips) बनाने वाली पहली कंपनी होगी, जो इनकी बिक्री करेगी. अब ये कंपनी 500 ऐसी खास चिप बेच चुकी है.
दरअसल, इस खास चिप से आप बिना बैंकिंग कार्ड का उपयोग किए अपने 'हाथ' से पेमेंट कर सकते हैं. आसान भाषा में समझने की कोशिश करें तो आपका हाथ एक बैंकिंग कार्ड, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा. हाथ को कॉन्टैक्टलेस स्वैप मशीन के पास ले जाइए और बिल का पेमेंट कर डालिए.
मिडिल क्लास परिवार की लड़की कैसे बनीं सबसे चर्चित IAS? महिला क्यों गई 16 दिन लगातार डेट पर? ये था असली मकसद...
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस Walletmor चिप का वजन एक ग्राम से भी कम है. ये एक चावल के दाने से कुछ ही बड़ी है. इस चिप का उपयोग करने वाले पैट्रिक पॉउमैन जब भी किसी दुकान या रेस्टोरेंट में बिल का पेमेंट करते हैं, वहां हलचल मच जाती है.
क्योंकि वह अपने हाथ को कॉन्टैक्टलैस मशीन के पास ले जाते हैं और पेमेंट हो जाता है. पैट्रिक मूलत: नीदरलैंड के रहने वाले हैं और वह एक सिक्योरिटी गार्ड हैं. वह साल 2019 से ऐसा कर रहे हे हैं, तब उनके अंदर ऑपरेशन कर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट माइक्रोचिप लगाई गई थी. पैट्रिक कहते हैं, चिप लगवाने के बाद उनको कोई दिक्कत नहीं आई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












