
क्रिकेट की अनोखी कमेंट्री वायरल, लोग बोले-अब भगवान भी लेंगे मैच का मजा
AajTak
क्रिकेट के कमेंट्री अक्सर आपने अंग्रेजी या हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट की संस्कृत वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये कमाल किया है बेंगलुरु के एक शख्स ने जिसने संस्कृत में लाइव कमेंट्री करते हुए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया.
आमतौर पर संस्कृत भाषा का इस्तेमाल बहुत कम सुनने को मिलता है, और यह पूजा-पाठ और धार्मिक संस्कारों के कार्यक्रमों में ही बोली जाती है. लेकिन बेंगलुरु के एक शख्स ने इस कम बोली जाने वाली भाषा का ऐसा इस्तेमाल किया है कि लोग हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट की संस्कृत वाली कमेंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है. ये कमाल किया है बेंगलुरु के एक शख्स ने जिसने संस्कृत में लाइव कमेंट्री करते हुए इंटरनेट पर धमाल मचा दिया.
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो समष्टि गुब्बी पेज से शेयर किया गया है. इसे अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में शख्स एक लोकल मैच के दौरान संस्कृत में कमेंट्री करते नजर आता है. जैसे ही बल्लेबाज शॉट मारता है. कमेंटेटर संस्कृत भाषा में इसको बताता है. वहां मौजूद दर्शक भी उनकी कमेंट्री से बेहद प्रभावित होकर तालियां बजाते हैं.
देखें वीडियो
इस अंदाज में कमेंट्री नहीं सुनी होगी!
कमेंटेटर संस्कृत में कहता है जिसका अर्थ है-'गेंदबाज के हाथ में गेंद है. गेंदबाज बहुत दूर से आ रहा है. सब देखते हैं. वह एक अच्छा शॉट मारता है. और रन पूरा करने के लिए दौड़ता है. वे एक-दूसरे से बात करने जाते हैं. अब देखते हैं कि आगे क्या होता है. सभी खिलाड़ी जोश से खेल रहे हैं. गेंदबाज फिर से आ रहा है और फिर से अच्छा खेला है. वह बहुत अच्छा खेल रहा है. उसका नाम मंजूनाथ है. तेज़ भागो.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












