
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन ने घरवालों को किया एक्सपोज, चिढ़ीं तान्या, बिग बॉस में आएगा भूचाल?
AajTak
बिग बॉस के कमिंग एपिसोड में तान्या मित्तल और मालती चाहर घरवालों को एक्सपोज करती दिखेंगी. अपनी खामी सुनकर कई घरवाले रिएक्ट भी करेंगे. घर का माहौल बदलता नजर आ रहा है. नए रिश्ते बनने से पुराने रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच रहे हैं.
बिग बॉस 19 में मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के बाद घरवालों के बीच के रिश्ते बदलने लगे हैं. तान्या और नीलम अपने ग्रुप से दूर होती नजर आ रही हैं. वहीं, मालती हर एक घरवाले को टारगेट कर रही हैं. अब बिग बॉस ने मालती और तान्या मित्तल को घरवालों को एक्सपोज करने की जिम्मेदारी दी है. मगर इस चीज से कई घरवालों को मिर्ची लगने वाली है.
तान्या और मालती ने घरवालों पर किया वार
बिग बॉस ने तान्या और मालती को टास्क दिया है कि वो सभी घरवालों से एक-एक करके बात करें और उन्हें रियलिटी चेक दें. तान्या ने यूपी के छोरे मृदुल तिवारी से कहा कि उन्होंने बाकी लोगों जैसा बनने के लिए खुद को खो दिया है. वहीं, तान्या, गौरव खन्ना से बोलीं कि खुद को परफेक्ट दिखाने के चक्कर में उन्होंने ऐसा कर दिया कि कोई भी उनसे रिलेट नहीं कर पा रहा है. इसके जवाब में गौरव खन्ना ने कहा- अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि मौसम बिगड़ने वाला है.
मालती बदलेंगी बीबी हाउस की हवा?
क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चहर ने भी कई घरवालों को एक्सपोज किया. मालती ने अभिषेक से कहा कि अगर कोई उनसे नहीं भिड़ता तो वो जाकर लोगों से भिड़ पड़ते हैं. अशनूर को भी मालती ने जिद्दी और सेल्फिश कहा.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











