
क्यों मुरझाए हैं सूरजमुखी पैदा करने वाले किसानों के चेहरे, MSP पर हरियाणा सरकार से क्या है रार?
AajTak
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान सड़कों पर डटे हुए हैं. किसान सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद की मांग कर रहे हैं. किसानों का दावा है कि सरकार सूरजमुखी के बीज को एमएसपी पर नहीं खरीद रही है.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान सड़कों पर हैं. एक बार फिर प्रदर्शनकारी किसानों ने सोमवार को दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे को ब्लॉक कर दिया.
हरियाणा के किसान लंबे समय से सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद की मांग पर कर रहे हैं. सोमवार को ही इस मांग को लेकर किसानों ने कुरुक्षेत्र में महापंचायत भी की थी. ये महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने NH-44 के पास आयोजित की थी.
इस महापंचायत के बाद किसानों ने हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े कर दिए और उसे ब्लॉक कर दिया. पुलिस और प्रशासन देर रात प्रदर्शनकारियों को मनाने में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बनी. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक जाम जारी रहेगा.
सोमवार को क्या-क्या हुआ?
- सोमवार को बीकेयू (चढ़ूनी) की ओर से 'एमएसपी दिलाओ, किसान बचाओ' महापंचायत का आयोजन किया गया. इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के किसानों ने हिस्सा लिया.
- इस महापंचायत में किसान नेता करम सिंह मठाना ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मीटिंग करवाई जाएगी. लेकिन अब ये कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री करनाल चले गए हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










