
क्यों नहीं टूट रहा दिशा का तारक मेहता से रिश्ता, बड़ा है दयाबेन-TRP का खेल
AajTak
न जाने कितनी बार शो के प्रोड्यूसर दयाबेन की वापसी को लेकर बात कर चुके हैं, लेकिन कभी भी दयाबेन की री-एंट्री को लेकर कंफर्मेशन नहीं मिला है. हाल ही में तो असित मोदी ने ये साफ कर दिया कि अगर दिशा वकानी शो में वापस नहीं आना चाहती हैं, तो इच्छा जाहिर कर दें ताकि नई दयाबेन को शो में लाया जा सके.
किसी सीरियल के हिट होने के पीछे कई फैक्टर होते हैं, इसमें सबसे बड़ा रोल होता है किरदारों का. कई बार शो अपनी स्टोरीलाइन, डायरेक्शन के चलते हिट हो जाता है, तो कई बार किरदार अपना गहरा प्रभाव छोड़ जाता है. शक्तिमान, तुलसी विरानी, मुसद्धीलाल, एसीपी प्रद्युमन जैसे कई आइकॉनिक रोल ने इतिहास बनाए हैं. ऐसा ही एक हिट और फैंस का फेवरेट कैरेक्टर है दया जेठालाल गढ़ा उर्फ दयाबेन का. दयाबेन, आसित मोदी के मोस्ट फेवरेट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आती हैं. इस शो का वैसे तो हर किरदार अपनी एक अलग पहचान रखता है, लेकिन दयाबेन की बात ही अलग है. उनका, हंसना, बोलना, गरबा करना, गुस्सा करना, हे मां माता जी बोलना, हर चीज में एक अलग ही अदा है. मगर पिछले साढ़े तीन साल से फैंस दयाबेन दूर हैं. दयाबेन को शो में देख नहीं पा रहे हैं और इसका कारण है कि दयाबेन का रोल जो एक्ट्रेस (दिशा वकानी) निभा रही हैं, उन्होंने शो से ब्रेक लिया हुआ है.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











