
क्यों टीना डाबी (IAS) से अधिक उनकी जाति की होती रही है चर्चा?
AajTak
IAS टीना डाबी, 2015 में यूपीएससी टॉप करने के बाद से ही अपनी जाति को लेकर लोगों के निशाने पर रही हैं. तब लोगों ने रिजर्वेशन की क्राइटेरिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. अब टीना दूसरी शादी करने जा रही हैं और एक बार फिर से उनकी जाति चर्चा का विषय बन गई है.
साल 2015 में UPSC एग्जाम में टॉप करने के बाद टीना डाबी लगातार चर्चा में रही हैं. वो दलित हैं. ऐसे में उन्हें 'UPSC का पहला दलित टॉपर' का टैग दे दिया गया. IAS टीना डाबी भी कई मंचों से पिछड़ों के उत्थान की बात करती रही हैं.
बाद में उन्होंने एक मुस्लिम से प्यार किया और शादी भी की. इस दौरान उन्हें जाति ही नहीं, धर्म के बंधन को भी तोड़ते हुए देखा गया. कई लोगों ने इंटर रिलीजन मैरिज करने के लिए टीना डाबी की तारीफ की.
अब टीना की दूसरी शादी IAS प्रदीप गवांडे से हो रही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि होने वाले पति की जाति एक बोनस पॉइंट है.
जब टीना ने कहा था- भारत अब भी बहुत जातिवादी है
साल 2015 के यूपीएससी रिजल्ट आने के बाद ही सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी कि टीना डाबी ने जाति का फायदा उठाकर एग्जाम में टॉप किया है. लोग आरक्षण पर सवाल उठाने लगे और टीना को कोसने लगे.
दरअसल, तब टीना डाबी यूपीएससी एग्जाम के पहले फेज (prelims) में रिजर्वेशन के कटऑफ के तहत पास हुई थीं. वह SC/ST कैटेगरी के कम कटऑफ मार्क्स की वजह से मेंस एग्जाम दे पाई थीं. जबकी उनसे ज्यादा नंबर लाकर भी जनरल कैटेगरी के कई कैंडिडेट्स मेंस के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








