
क्यों एक टूटा हुआ पुराना गमला 56 लाख रुपये में बिका, जानें क्या है इसकी खासियत!
AajTak
ब्रिटेन के एक बगीचे में कई दशकों से परित्यक्त और टूटा हुआ फूलदान 66 हजार डॉलर में बिका. इस कीमत को पाकर इसके मालिक भी हैरान रह गए. जानते हैं इस टूटे गमले की आखिर खासियत क्या थी.
ब्रिटेन में एक शख्स को अपने अपने पुराने घर के बगीचे में एक टूटा हुआ काफी पुराना गमला मिला. उसने उसे एक नीलामी घर के संचालक से संपर्क कर उसकी विशिष्टता के बारे में जानना चाहा. इसके बाद उस टूटे गमले की जो विशेषता सामने आई, उसे जानकर उसके मालिक और अन्य लोगों के होश उड़ गए.
ब्रिटेन के एक बगीचे में कई दशकों से परित्यक्त और टूटे हुए फूलदान की नीलामी में 66,000 डॉलर (56 लाख रुपये) की भारी कीमत मिली. क्योंकि इसकी पहचान 19वीं सदी के एक अग्रणी कलाकार की भूली हुई कलाकृति के रूप में की गई थी.
नीलामी घर के विशेषज्ञ ने बताई गमले की खासियत लंदन स्थित चिसविक नीलामी घर की डिजाइन प्रमुख मैक्सिन विनिंग ने बताया कि इस टूटे गमले को बेचने वाले को भी अनुमान नहीं था कि इसकी इतनी कीमत मिलेगी. चिसविक ने ही इस गमले को नीलाम किया.
19वीं सदी के फेमस कलाकार ने बनाया था ये गमला यूके टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पत्थर से बनी यह उत्कृष्ट कृति 1964 में हैंस कोपर नामक एक प्रसिद्ध सिरेमिक कलाकार द्वारा बनाई गई थी, जो 1939 में जर्मनी से यूके में आकर बस गए थे. चार फीट की ऊंचाई पर खड़ी यह कलाकृति उनके द्वारा बनाई गई सबसे ऊंची सिरेमिक कलाकृतियों में से एक थी.
एक महिला ने इस आर्टफैक्ट को खरीदकर अपने घर में सजाया यह कृति एक अनाम महिला ग्राहक द्वारा बनवाई गई थी, जिसने इस गमले को बहुत संजोकर रखा था. कई वर्षों तक यह उन्हीं के पास रहा. जब तक कि यह दुखद रूप से क्षतिग्रस्त नहीं हो गया. लेकिन उस गमले को फेंकने के बजाय, महिला ने उसे किसी तरह जोड़ दिया और फिर उसे अपने लंदन स्थित घर के पीछे बगीचे में एक सजावटी फूल के बर्तन के रूप में रख दिया.
टूट जाने पर बगीचे में पौधा लगाने के लिए किया इस्तेमाल महिला के निधन के बाद, उनके पोते-पोतियों को उनके घर की सारी चीजें विरासत में मिलीं. इसमें बगीचे में फेंका हुआ एक टूटा गमला भी था. महिला के पोते को ये दिलचस्प और एंटिक लगा. इसलिए उन्होंने इसके मूल्यांकन के लिए चिसविक नीलाम घर से संपर्क किया.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









