
क्या BJP में होगा कैप्टन की पार्टी का विलय? शाह से मुलाकात के बाद अमरिंदर ने दिया ये जवाब
AajTak
पंजाब में चुनाव से पहले कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी. उसके बाद कैप्टन ने नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (Punjab Lok congress) का गठन किया और पंजाब में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, बीजेपी गठबंधन को चुनाव में खास सफलता नहीं मिल सकी.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने करीब आधे घंटे तक बातचीत की. इस मुलाकात के बाद कैप्टन ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा- 'वह गृहमंत्री से मुलाकात करने के लिए आए थे.' जब सवाल पूछा गया कि क्या बीजेपी के साथ उनकी पार्टी का विलय हो सकता है तो उन्होंने कहा कि यह सब कोरी कल्पना है. ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है.
दरअसल, पंजाब में चुनाव से पहले कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी. उसके बाद कैप्टन ने नई पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' (Punjab Lok congress) का गठन किया और पंजाब में बीजेपी के साथ गठबंधन किया था. हालांकि, बीजेपी गठबंधन को चुनाव में खास सफलता नहीं मिल सकी. राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व में AAP की सरकार बनी.
कैप्टन बोले- ये सिर्फ अटकलें हैं...
पंजाब चुनाव के बाद कैप्टन की पार्टी 'पंजाब लोक कांग्रेस' के बीजेपी में विलय होने की चर्चाएं होने लगीं थीं. आज जब कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तो हर किसी की निगाहें टिक गईं. हालांकि, कैप्टन ने मुलाकात के बाद अफवाहों पर विराम लगाया और कहा- ये सिर्फ अटकलें हैं. ऐसा कुछ नहीं है.
पंजाब के हालात पर चर्चा की गई
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में नारको टेररिज्म और ड्रोन के जरिए हथियार भेजे जाने पर AAP सरकार पर हमला किया. कैप्टन ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वह पहले से ही इन तमाम चीजों को लेकर मुद्दे उठाते रहे हैं. वह समय-समय पर इस बारे में अपनी बातें रखते रहे हैं. उन्होंने एनआईए की छापेमारी पर भी बयान दिया. कैप्टन ने कहा कि गृह मंत्री से उनकी मुलाकात महत्वपूर्ण रही और उन्होंने पंजाब के वर्तमान हालात पर भी गृह मंत्री से चर्चा की.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










