
क्या है डिजिटल मार्केटिंग, इसमें कैसे मिलेगा करियर को बूस्ट, जानिए इस किताब से
AajTak
युवाओं की चिंताओं को कम करने के लिए, उन्होंने एक किताब 'द एब्सोल्यूट ब्लूप्रिंट फॉर डिजिटल मार्केटिंग' लिखी. यह बुक न केवल उनकी सफलता की कहानी बल्कि हर छोटे विवरण की बात करता है, जिसने उन्हें और उनके कार्यों को सार्थक बनाया.
इक्सवीं सदी में जब लगभग हर हाथ में मोबाइल पहुंच चुका है डिजिटल क्रांति के साथ ही दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग एक बड़ा सेक्टर बनकर उभरा है. जिसमें करोड़ों युवा अपना करियर बनाना चाहते हैं. मगर युवाओं की इन्ही महात्वाकांक्षा में सबसे बड़ी समस्या आती है सही गाइडेंस की. ऐसे में जाने माने डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ और एंटरप्रेन्योर शुभ अग्रवाल ने अपनी किताब 'द एब्सोल्यूट ब्लूप्रिंट फॉर डिजिटल मार्केटिंग' के माध्यम से युवाओं को सही गाइडेंस उपलब्ध कराने की पहल की है.
शुभ अग्रवाल डिजिटल मार्केटिंग और एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुके हैं जिसके चलते अब शुभ ने ऑनलाइन दुनिया में संघर्ष कर रहे लोगों को सही गाइडेंस की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. युवाओं की चिंताओं को कम करने के लिए, उन्होंने एक किताब 'द एब्सोल्यूट ब्लूप्रिंट फॉर डिजिटल मार्केटिंग' लिखी. यह बुक न केवल उनकी सफलता की कहानी बल्कि हर छोटे विवरण की बात करता है, जिसने उन्हें और उनके कार्यों को सार्थक बनाया. शुभ ने बताया कि जिस ब्रांड को दुनियाभर में विकसित करने को सोच रहा हूं, वो यक़ीनन दर्शकों को पसंद आएगा.
दुनिया जितने के लिए छोड़ना होगा कम्फर्ट जोन शुभ का कहना है जब आप दुनिया की भीड़ से अलग चलते हैं तभी आप दुनिया में आप अपना रास्ता बना पाते हैं और अपने सपनों की दुनिया को खरीद सकते हैं. हालांकि, एक बार जब वह आगे बढ़ने का साहस जुटा लेते हैं, तो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर, उनकी दृष्टि वास्तविकता में बदल जाती है. इसीलिए कम्फर्ट जोन से निकलना जरूरी है.
संघर्ष से सफलता अर्जित करने वाले शुभ इंडस्ट्री में नए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित मंच तैयार कर रहे हैं. अपनी किताब के जरीये शुभ लोगों को एक ऐसा तरीका सिखाना चाह रहे हैं, जो ग्राहकों की जरूरतों और उनके उत्पादों की बिक्री के बीच के अंतर को भरकर और उनके वित्तीय सपनों को प्राप्त करने में मदद करता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








