
क्या सिल्क्यारा सुरंग बनाने में हुई प्रकृति और साइंस की अनदेखी? जानिए हादसे की असली वजह
AajTak
16 दिन सुरंग में फंसे रहे 41 मजदूर. फंसे भी क्यों? क्योंकि सुरंग अंदर ढह गई थी. क्या नवयुग इंजीनियरिंग द्वारा सुरंग के खनन में विज्ञान, नियम और प्रकृति की अनदेखी की गई है. इंडिया टुडे के ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने इसका विश्लेषण किया. जानिए इस हादसे की असली वजह...
इंडिया टुडे ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बन रही सिल्क्यारा सुरंग हादसे की जांच की. जिसमें कई तरह के नियमों की अनदेखी सामने आई है. ये अनदेखी प्रकृति, विज्ञान और नियमों के साथ की गई है. चार धाम परियोजना के तहत बन रही इस 4.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का मकसद था तीर्थयात्रा को सुगम बनाना.
हालांकि, इस सुरंग ने 41 मजदूरों का जीवन संकट में डाल दिया. इस सुरंग को नेशनल हाइवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनवा रही है. सवाल ये उठता है कि किस तरह के नियमों का उल्लंघन किया गया. या फिर उन्हें नजरअंदाज किया गया. असल में उत्तरकाशी ऊपरी हिमालयी इलाके में है. यह मेन सेंट्रल थ्रस्ट (MCT) से नजदीक है.
MCT यानी भारतीय टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट के मिलने वाली जगह पर पैदा होने वाली ऊर्जा. ये पूरा इलाका 2000 किलोमीटर लंबा है. यानी हिमालय के उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की तरफ फैला हुआ है. यहां लगातार दोनों प्लेटें एकदूसरे को धकेलती रहती है, जिसकी वजह से थ्रस्ट पैदा होता है. ऊर्जा निकलती रहती है. भूकंप आते रहते हैं.
कैसी है उत्तरकाशी की भौगोलिक स्थिति?
India Today ने जियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. सीपी राजेंद्रन से उत्तरकाशी और उसके आसपास की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली. प्रो. राजेंद्रन ने बताया कि इस इलाके में 1803 में 7.8 तीव्रता और 1991 में 7 तीव्रता का भूकंप आया था. यहां पर भूकंपीय गतिविधिया बहुत ज्यादा होती हैं. जहां तक बात है सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग की, तो इसके नीचे ही बड़कोट थ्रस्ट है. यानी एक प्रमुख फॉल्ट लाइन. यहां पर सुरंग की स्थिरता पर भरोसा नहीं कर सकते.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







