
क्या संभल हिंसा के आरोपियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनी राजधानी दिल्ली? तीन की गिरफ्तारी के बाद उठ रहे सवाल
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है. वहीं, कुछ अन्य आरोपियों के भी दिल्ली में छिपे होने की जानकारी मिली है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी. जिसके बाद से ही पुलिस हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. वहीं, इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है. जिसके अनुसार संभल हिंसा के आरोपियों के पनाह का अड्डा राजधानी दिल्ली बनी हुई है.
सीलमपुर से हुई 52वें आरोपी की गिरफ्तारी
संभल हिंसा मामले में अभी तक गिरफ्तार किए गए 52 आरोपियों में तीन आरोपियों के लिंक दिल्ली से जुड़े हुए मिले. पिछले दिनों एक आरोपी को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया गया था. वहीं, दूसरे आरोपी की भी लोकेशन दिल्ली के जहांगीरपुरी और लक्ष्मी नगर इलाके में मिली थी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर संभल हिंसा के दौरान एसपी के.के विश्नोई पर गोली चलाने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: CO अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाला सलीम दिल्ली से अरेस्ट, सीलमपुर में काट रहा था फरारी
इसके अलावा तीसरे आरोपी सलीम को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. सलीम पर हिंसा के दौरान सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है. सलीम की गिरफ्तारी सीलमपुर से हुई है. हिंसा के आरोपियों की दिल्ली से तार जुड़ने पर आज तक से एएसपी श्रीशचंद्र ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि संभल हिंसा के मामले में रविवार को 52वें आरोपी सलीम की गिरफ्तारी हुई है. सलीम पर हिंसा के दौरान अनुज चौधरी पर गोली चलाने का आरोप है.
सलीम के पास से बरामद हुआ तमंचा और कारतूस

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










