
क्या वॉशरूम के लिए बाहर भी नहीं जा सकता? नाराजगी की खबरों के बीच अजित पवार ने रखी अपनी बात
AajTak
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अधिवेशन की मीटिंग में 11 सितंबर को हंगामा हुआ था. इस मामले में सोमवार को अजित पवार ने कहा कि समय की कमी के कारण मैं बोल नहीं पाया. न ही मेरे संबोधन का कार्यक्रम था. हालांकि हमेशा की तरह मीडिया ने मेरे असंतुष्ट होने को लेकर कुछ खबरें चलाईं.
NCP National Convention: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अधिवेशन की मीटिंग में 11 सितंबर को हंगामा हुआ था. नई दिल्ली में हुए अधिवेशन में पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के सामने पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की नाराजगी देखने को मिली थी. दरअसल, अजित को जब मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया तो वे उठकर चले गए और वापस नहीं लौटे थे. इस मामले में आज अजित पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हालांकि अधिवेशन के दौरान हुए घटनाक्रम के बाद ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या अजित पवार एनसीपी में खुश हैं.
सोमवार को PC में अजित पवार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जयंत पाटिल ने रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में भाषण दिया. प्रोटोकॉल के अनुसार उनका कार्यक्रम तय था. लेकिन समय की कमी के कारण मैं बोल नहीं पाया. न ही मेरे संबोधन का कार्यक्रम था. हालांकि हमेशा की तरह मीडिया ने मेरे असंतुष्ट होने को लेकर कुछ खबरें चलाईं. कहा गया कि मैं नाराज हूं. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है. अजित पवार ने कहा कि क्या मैं वॉशरूम के लिए भी बाहर नहीं जा सकता?
अजित पवार ने कहा कि कई नेता समय की कमी के कारण नहीं बोल पाए थे, लेकिन इसका क्या ये मतलब है कि हर कोई असंतुष्ट है या नाराज है. अजित ने कहा कि मैं मीडिया से अपील करता हूं कि तथ्यों के आधार पर खबरें चलाएं.
अजित पवार बोले- बिहार बन गया महाराष्ट्र
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार ने शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई पर कहा कि महाराष्ट्र अब बिहार बन गया है. कोई भी विधायक दिन के उजाले में आग लगा रहा है. हालांकि मेरा किसी भी राज्य को बदनाम करने का इरादा नहीं है, लेकिन मैं सिर्फ तुलना कर रहा हूं. इसके साथ ही उन्होंने एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? ऐसा लगता है कि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों में कोई गंभीरता नहीं है. राज्य में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.
क्या हुआ था राष्ट्रीय अधिवेशन में?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










