
क्या मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के ब्लाइंड स्पॉट्स ने ले ली साइरस मिस्त्री की जान? पहले भी उठ चुके हैं सवाल
AajTak
साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में रविवार को मौत हो गई. वे कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. कार अनाहिता पंडोले (55 साल) चला रही थीं. कार में साइरस मिस्त्री और अनाहिता पंडोले के अलावा उनके पति डेरियस पंडोले और पति के भाई जहांगीर दिनशा पंडोले भी थे. हादसे में अनाहिता और उनके पति डेरियस बाल-बाल बच गए हैं. जबकि साइरस और जहांगीर की मौत हो गई.
Cyrus Mistry Death: टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई. साइरस मिस्त्री कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे. इस सड़क हादसे के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर मौजूद 'ब्लाइंड स्पॉट्स' (blind spots) एक बार फिर सवालों में हैं. दरअसल, एक्सीडेंट की जांच कर रही पालघर पुलिस ने हाइवे पर मौजूद 'ब्लाइंड स्पॉट्स' का भी जिक्र किया है.
पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कई जगहों पर मौजूद ब्लाइंड स्पॉट का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पहले ही ब्लाइंड स्पॉट इरेडिकेशन कमेटी के सामने उठाया गया है. इन "ब्लाइंड स्पॉट'' को खत्म करने के लिए NHAI भी काम कर रही है. उन्होंने कहा, घटना की विस्तृत जांच की जरूरत है. ब्लाइंड स्पॉट हाईवे या सड़क पर ऐसी जगहों को कहा जाता है, जिन स्पॉट को आप ठीक से नहीं देख पाते, जबकि सुरक्षा के लिहाज से इन तक आपकी नजर पहुंचना जरूरी होना चाहिए.
ओवरस्पीडिंग के चलते हुआ हादसा- पुलिस
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग के चलते नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह नियंत्रण खो देने की वजह से हादसा होता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, तेज रफ्तार के चलते कार ड्राइव करने वाला शख्स सही फैसला नहीं कर पाया. उन्होंने बताया कि कार महिला चला रही थी. महिला का इलाज चल रहा है.
गडकरी ने भी 'ब्लाइंड स्पॉट' का किया था जिक्र
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अगस्त में ही 'ब्लाइंड स्पॉट' का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि देश में हर साल पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 1.50 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा देते हैं. उन्होंने बताया था कि डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स (DPRs) में होने वाली गलतियां सड़क हादसों की मुख्य वजह हैं. गडकरी ने कहा था कि डीपीआर बनाने में गुणवत्ता संबंधी बदलावों की जरूरत है, जिसमें ब्लाइंड स्पॉट्स पर खास जोर देने की जरूरत है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









