
क्या भारत में Omicron से बचाव के लिए लगाई जाएंगी Booster Doses? देखें खबरदार
AajTak
भारत में कोरोना का ओमिक्रॉन वेरियेंट आ चुका है जिसके बाद अब हर किसी के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल आ रहा है कि क्या भारत में ओमिक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी? अगर इसका जवाब हां है तो दो सवाल उठते हैं. पहला ये कि क्या भारत में ओमिक्रॉन वेरियेंट से बचाव के लिए बूस्टर डोज़ लगाई जाएंगी? दूसरा ये कि बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगनी कब शुरु होगी? अभी इन सवालों का कोई आधिकारिक जवाब तो नहीं मिला है, लेकिन एक्सपर्ट्स भविष्यवाणी कर चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर आना लगभग तय है. पहले IIT की स्टडी और अब इंडियन मेडिकल असोसियेशन की चेतावनी जो ओमिक्रॉन से आने वाले तीसरी लहर के खतरे का अलर्ट दे रही हैं. लेकिन क्या सरकारें, सिस्टम और लोग ओमिक्रॉन और तीसरी लहर के खतरे को लेकर पूरी तरह सावधान हैं? देखें खबरदार का ये एपिसोड.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










