
क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का ओडिशा लिंक सामने आया है, जहां से बंगाल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी जियाउल शेख के दो बेटे भी शामिल हैं. बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग वाई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











