
क्या पहले से थी नसरुल्ला के पास पाकिस्तान जाने कि प्लानिंग? Visa की तारीख से शक के घेरे में अंजू
AajTak
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू को लेकर कुछ सवाल उठ रहे हैं. अंजू की मानें तो वह सिर्फ घूमने फिरने पाकिस्तान आई है. उसका पहले से कोई प्लान नहीं था. यह प्लान अचानक बना. लेकिन दूसरी तरफ देखा जाए तो अंजू का वीजा 4 मई से 2 अगस्त तक वैलिड है. तो क्या अंजू का पहले से ही पाकिस्तान जाने का प्लान था?
राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू के भाई ने बताया कि पहले उनका प्लान गोवा जाने का था. वहां अंजू की बड़ी बहन रहती हैं. लेकिन अंजू ने वो प्लान कैंसिल कर दिया और घर पर जयपुर जाने की बात बताई. लेकिन दोबारा फोन आया तो अंजू ने बताया कि वो अमृतसर में हैं. इसके बाद उनकी अंजू से कोई बात नहीं हुई.
राजस्थान से पंजाब होकर पाकिस्तान पहुंची अंजू बेशक यह कह रही है कि वो दो से तीन दिन में वापस भारत लौट आएगी. उसने परिवार वालों को भी यही बताया कि वो घूमने के इरादे से पाकिस्तान गई है. लेकिन अंजू की कुछ बातों पर गौर किया जाए तो कुछ सवाल जरूर उठ रहा हैं. क्या उसका पहले से ही पाकिस्तान जाने का प्लान था?
अंजू और उसके परिवार वालों की मानें तो उसका अचानक से घूमने का मन हुआ और वह उन्हें जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकल गई. अंजू ने भी यही बताया कि वो सिर्फ घूमने फिरने के लिए पाकिस्तान आ पहंची है. उसका वैसा कोई प्लान नहीं था. वहीं, अगर उसके वीजा की तारीख पर गौर किया जाए तो वह 4 मई से लेकर 2 अगस्त तक वैलिड है. यहीं से उसकी बातों पर शक पैदा हो रहा है कि यह प्लान अचानक से नहीं बना, बल्कि पहले से बनाया गया प्लान है. इसीलिए उसने पहले ही पाकिस्तान का वीजा बना लिया था.
उधर, 'आजतक' से बातचीत में अंजू के भाई डेविड ने बताया कि उसे यह तो पता था कि उसकी बहन कहीं घूमने जा रही है. लेकिन ये नहीं पता था कि वो पाकिस्तान ही पहुंच जाएगी. डेविड ने बताया कि अंजू पहले अपनी बड़ी बहन के पास गोवा जाने वाली थी. लेकिन बजट ठीक नहीं बैठ रहा था इसलिए अंजू ने गोवा जाने का प्लान कैंसिल कर दिया.
डेविड के मुताबिक, ''अंजू ने गोवा का प्लान कैंसिल करने के बाद हमें बताया कि वह जयपुर जा रही है ताकि थोड़ा घूम-फिर सके. उसकी वहां एक सहेली भी रहती है. लेकिन वो 21 जुलाई को जयपुर की जगह पंजाब के अमृतसर पहुंच गई. उसने हमें वहां से फोन भी किया. लेकिन ये नहीं बताया कि वो पाकिस्तान जाने वाली है. पाकिस्तान के बारे में हमें भी खुद अभी पता चला है.''
डेविड ने बताया कि अंजू की उसके बाद से हमसे तो कोई बात नहीं हुई. लेकिन उसकी अपने बच्चों से बात हुई है. अंजू उन्हें बता रही थी कि वो दो से तीन दिन में भारत लौट आएगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








