
क्या दूसरी जाति और धर्म में जीवनसाथी चुनने की आजादी मिलनी चाहिए? GDB सर्वे में 61 फीसद लोगों ने कहा- हां
AajTak
रूढ़िवादी सोच के बीच चंडीगढ़ एक बड़ा अपवाद बनकर उभरा. पितृसत्ता प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद चंडीगढ़ ने अंतर-धार्मिक और अंतर-जातीय विवाह के प्रति खुला नजरिया दिखाया. सर्वे में यह भी सामने आया कि चंडीगढ़ के लोग विभिन्न धार्मिक समुदायों के साथ रहने में भी सहज हैं.
इंडिया टुडे के 'ग्रॉस डोमेस्टिक बिहेवियर' सर्वे में अंतर-धार्मिक और अंतर-जातीय विवाह को लेकर भारतीयों की सोच पर गहरी रूढ़िवादिता उजागर हुई है. सर्वे में पूछा गया कि क्या लोगों को दूसरे धर्म या जाति का जीवनसाथी चुनने की आजादी होनी चाहिए. नतीजों में पाया गया कि 61 फीसद लोग अंतर-धार्मिक और 56 फीसद लोग अंतर-जातीय विवाह के खिलाफ हैं. महिलाएं इस मामले में पुरुषों से ज्यादा सतर्क दिखीं, शायद इसलिए कि सामाजिक दबाव और इसके नतीजों का सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ता है. हालांकि, इस रूढ़िवादी सोच के बीच चंडीगढ़ एक बड़ा अपवाद बनकर उभरा. पितृसत्ता प्रभावित उत्तरी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद चंडीगढ़ ने अंतर-धार्मिक और अंतर-जातीय विवाह के प्रति खुला नजरिया दिखाया. सर्वे में यह भी सामने आया कि चंडीगढ़ के लोग विभिन्न धार्मिक समुदायों के साथ रहने में भी सहज हैं. यह उदारता शायद शहर की मिश्रित संस्कृति और शहरीकरण का नतीजा है. दूसरी ओर, गुजरात जैसे राज्य, जो रोजगार में धर्म आधारित भेदभाव के खिलाफ उदार दिखा, विवाह के मामले में रूढ़िवादी बना रहा. उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी यही ट्रेंड देखने को मिला. सर्वे में यह विरोधाभास भी उभरा कि हरियाणा, जहां अल्पसंख्यक आबादी कम है, वहां धर्म आधारित भेदभाव कम है, लेकिन विवाह जैसे निजी मामलों में लोग रूढ़ियां छोड़ने को तैयार नहीं हैं.
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि भारत में विविधता को स्वीकार करने की बात रोजमर्रा के जीवन तक तो ठीक है, लेकिन शादी-ब्याह जैसे संवेदनशील मुद्दों पर जाति और धर्म की दीवारें अभी भी मजबूत हैं. सूचकांक में केरल, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र उदार राज्यों में शीर्ष पर रहे, जबकि मध्य प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य रूढ़िवादिता के कारण नीचे रहे. यह सर्वे सीमित नमूने पर आधारित है, लेकिन यह संकेत देता है कि सामाजिक बदलाव की राह अभी लंबी है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








