
क्या केरल ने सचमुच में की है अपने 'विदेश सचिव' की नियुक्ति, हंगामे के बाद मुख्य सचिव ने जारी किया बयान
AajTak
केरल की वाममोर्चा सरकार ने उस मीडिया रिपोर्ट पर सफाई दी है जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार ने अपना विदेश सचिव नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग इस बुनियादी तथ्य से अंजान नहीं हैं कि विदेशी मामले केंद्र सरकार का विषय हैं.
केरल के मुख्य सचिव डॉ वी वेणु ने एक बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि कि राज्य में ‘विदेश सचिव’ जैसा कोई पद नहीं है. उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट की भी कड़ी आलोचना की, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने राज्य में एक आईएएस अधिकारी को ‘विदेश सचिव’ नियुक्त किया है. उन्होंने रिपोर्ट को फर्जी बताया.
मुख्य सचिव से पूछा गया कि क्या राज्य सरकार ने विदेश सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया है? तो उनका जवाब था- नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग इस बुनियादी तथ्य से अंजान नहीं हैं कि विदेशी मामले केंद्र सरकार का विषय हैं.
बनाया है विदेशी सहयोग का विभाग
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह खबर फर्जी है. उन्होंने कहा कि हकीकत ये है कि राज्य सरकार ने कुछ समय पहले वाणिज्यिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग के लिए विदेशी एजेंसियों, बहुपक्षीय संस्थानों और दूतावासों के साथ बातचीत के कॉर्डिनेशन के लिए विदेशी सहयोग (External Cooperation) का एक प्रभाग बनाया था.
यह भी पढ़ें: 'स्टिंग ऑपरेशन जनहित में हो तो वह वैध', पत्रकारों की याचिका पर केरल हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
उन्होंने कहा कि सरकार ने ये चीजें विदेशों के साथ राजनयिक संबंध बनाने और केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए नहीं, बल्कि राज्य के विकास के लिए नए संबंध स्थापित करने के प्रयास के तहत की हैं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









