
'क्या कर्नाटक में CM बदलेगा?', दिल्ली जा पहुंचे सिद्धारमैया कैबिनेट के दो मंत्री, हाईकमान ने दिया ये जवाब
AajTak
कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मंत्री दिनेश गुंडू राव और कृष्णा बायरे गौड़ा ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की. हाईकमान ने नेताओं को अनुशासन बनाए रखने और मीडिया में बयानबाजी से बचने की सलाह दी, साथ ही कहा कि फिलहाल किसी बदलाव पर कोई निर्णय नहीं हुआ है.
कर्नाटक में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है. मंत्री दिनेश गुंडू राव और कृष्णा बायरे गौड़ा हाल ही में दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात कर राज्य में संभावित कैबिनेट फेरबदल या मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर स्पष्टता मांगी.
सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने दोनों मंत्रियों से कहा कि राज्य के नेता संयम बनाए रखें और मीडिया में अनावश्यक बयानबाजी से बचें. साथ ही यह भी साफ किया गया कि इस समय किसी तरह के फेरबदल या नेतृत्व परिवर्तन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
'अनुशासन बनाए रखें और अनावश्यक बयान न दें'
दिल्ली से लौटने के बाद दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मुलाकात के बारे में जानकारी दी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने भी यह संकेत दिया कि पार्टी नेतृत्व को खुद यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य के नेता सार्वजनिक तौर पर अनुशासन बनाए रखें और अनावश्यक बयान न दें.
डीके शिवकुमार ने 'नवंबर रेवोल्यूशन' को किया खारिज
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों, जिसे आमतौर पर ‘नवंबर रेवोल्यूशन’ कहा जा रहा है, को एक बार फिर खारिज कर दिया. उन्होंने खुद को कांग्रेस का 'अनुशासित सिपाही' बताते हुए साफ कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. शिवकुमार ने पार्टी में एकता पर जोर देते हुए कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान के किसी भी फैसले का पूरी तरह पालन करेंगे.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








