
क्या करवा चौथ पर इस बार दिखेगा चांद? जानिए दिल्ली-मुंबई-बिहार में मौसम को लेकर क्या है अलर्ट
AajTak
Karwa Chauth Weather Forecast: अक्टूबर के पहले हफ्ते में पहाड़ों पर बर्फबारी और अधिकतर राज्यों में बारिश से उत्तर भारत के शहरों में दिवाली से पहले ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. 10 अक्टूबर को करवा चौथ है.ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल है कि क्या करवा चौथ पर चांद दिखेगा? मौसम विभाग ने करवा चौथ के दिन के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया है.
अक्टूबर में इस बार मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. कई शहरों में बारिश ने दशहरा का मजा तो किरकिरा किया ही था और अब करवा चौथ में चांद के दीदार पर भी बादलों का पहरा दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने करवा चौथ यानी 10 अक्टूबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसमें बिहार में बादलों की लुका झुपी के बीच चांद दिखाई देना मुश्किल लग रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बिहार के आसमान में 10 अक्टूबर तक बादलों का कब्जा रह सकता है.
मुंबई में बारिश की संभावना
वहीं, मुंबई में बारिश होने की संभावना है. मौसम के बदले मिजाज की वजह से मुंबई में इस साल करवा चौथ के दिन बिना चांद देखे ही व्रत तोड़ने की स्थिति पैदा हो सकती है. राज्य मौसम विज्ञान ने महाराष्ट्र के अधिकतर जिलों में 11 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मुंबई में पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है. बता दें कि सामान्यतः दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 8 अक्टूबर के आस-पास मुंबई से वापस लौटना शुरू कर देता है, लेकिन इस साल मॉनसून की विदाई में देरी हो रही है.
दिल्ली में दिवाली से पहले गुलाबी ठंड, करवा चौथ पर आसमान रहेगा साफ
दिल्ली-NCR में भी बारिश के कारण तापमान में गिरावट से करवा चौथ और दिवाली से पहले ही हल्की ठंड का अहसास शुरू हो गया है. 10 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व है. ऐसे में लोगों के जेहन में सवाल है कि क्या करवा चौथ पर चांद दिखेगा? ऐसे मौसम विभाग ने करवा चौथ के दिन के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान बताया है. राष्ट्रीय राजधानी में करवा चौथ पर आसमान साफ रहने की उम्मीद है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










