
क्या अध्यक्ष रेस से बाहर होना चाहते राहुल गांधी? 'भारत जोड़ो यात्रा' को नहीं करेंगे लीड
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 अक्टूबर को शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लीड नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में हुई मीटिंग में अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है. पार्टी के दिग्गज उनके इस फैसले से खुश नहीं हैं.
दो अक्टूबर से कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है. कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये यात्रा जाएगी, 3686 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा का एक बार फिर पूरे देश में विस्तार करने का प्रयास रहेगा. अब ये सब करने का फैसला कांग्रेस ने उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिया था. पार्टी को उम्मीद थी इस यात्रा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे से लीड करेंगे, वे इस यात्रा का चेहरा बन जाएंगे. लेकिन अभी के लिए उन तमाम उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है.
हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक मीटिंग हुई थी. उस मीटिंग में राहुल गांधी भी मौजूद थे. वहां पर उस यात्रा को लेकर गहन मंथन किया गया, कई मुद्दों पर चर्चा हुई. लेकिन सभी हैरत में तब पड़ गए जब राहुल गांधी ने साफ कर दिया कि वे इस यात्रा को लीड नहीं करने वाले हैं. वे इस यात्रा का हिस्सा जरूर बनेंगे, सभी के साथ भी चलेंगे लेकिन आगे बढ़कर इसका प्रतिनिधत्व नहीं करने वाले हैं. उनके इस एक बयान ने कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गजों को चिंता में डाल दिया जो ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि इस एक यात्रा के दम पर राहुल गांधी के चेहरे को चमकाया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक उस मीटिंग में राहुल गांधी थोड़े परेशान दिखाई पड़ रहे थे. राज्यसभा उम्मीदर, ईडी नोटिस, सोनिया गांधी की तबीयत की वजह से वे चिंतित थे. मीटिंग में उनकी तरफ से लगातार सिर्फ इतना कहा गया- मैं साथ चलूंगा लेकिन लीड नहीं करूंगा. उस मीटिंग में शशि थरूर, जयराम रमेश, सचिन पायलट जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद थे. सभी राहुल गांधी को समझाते रहे कि इस यात्रा को लीड करना उनके लिए बेहद जरूरी है.चंद्रशेखर और सुनील दत्त की यात्राओं का उदाहरण दिया गया, दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा को भी याद किया गया. सिर्फ बताने का प्रयास रहा कि हर यात्रा के सफल होने के पीछे एक चेहरा होता है, नेतृत्व रहता है. लेकिन राहुल गांधी अपने फैसले पर अडिग रहे. उन्होंने यात्रा को लीड करने से मना कर दिया.
यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगस्त-सितंबर के महीने में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है. पार्टी को उस समय कोई बड़ा फैसला लेना है. राहुल गांधी का नाम लगातार आगे किया जा रहा है. एक वर्ग चाहता है कि पार्टी की कमान फिर राहुल गांधी के हाथों में चली जाए. समझने वाली बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होनी है. ऐसा माना जा रहा है कि जो भी पार्टी अध्यक्ष बनेगा, वहीं उस यात्रा को भी आगे से लीड करेगा. लेकिन अगर राहुल गांधी उस यात्रा को ही लीड करने से मना कर रहे हैं, ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या वे एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनना भी चाहते हैं या नहीं?
सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इच्छुक नहीं हैं तो फिर राज्यसभा उम्मीदवार चुनने के दौरान उनका फैसला अंतिम क्यों माना जा रहा है? ऐसा क्यों कहा गया है कि गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा को राहुल गांधी राज्यसभा भेजना नहीं चाहते थे?

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









