
कौन है 2 करोड़ रुपये जीतने वाली 'दुनिया की बेस्ट नर्स'?
AajTak
Anna Qabale Duba ने कम उम्र में शादी के खिलाफ और फीमेल जेनिटल म्यूटेशन के खिलाफ अभियान चलाकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी. नर्सिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय काम किया.
Anna Qabale Duba को दुनिया की बेस्ट नर्स के खिताब से नवाजा गया. उन्होंने 24,000 से अधिक प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया. Aster Guardians Global Nursing Award जीतने पर उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि भी दी गई.
केन्या की रहने वाली Anna Qabale ने कम उम्र में शादी के खिलाफ और फीमेल जेनिटल म्यूटेशन के खिलाफ अभियान चलाकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी. नर्सिंग के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय काम किया. बीते दिन Global Nursing Award जीतने के बाद वो एक बार फिर से चर्चा में हैं.
अवॉर्ड जीतने के बाद Anna Qabale की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और जब उन्हें 250,000 डॉलर (1 करोड़ 94 लाख रुपये) का इनाम मिला तो एक पल के लिए वो 'अवाक' रह गईं. उन्होंने कहा- 'मैं इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद बेहद खुश हूं. यह दुनिया भर में नर्सों को एक मंच प्रदान करता है, इस मंच को मान्यता मिलनी चाहिए.' पुरस्कार समारोह दुबई में आयोजित किया गया था.
Anna Qabale के सहयोगियों का कहना है कि वह Marsabit कस्बे में अपने Pastoralist समुदाय की मदद के लिए मीलों चलकर जाती हैं. गांव में वो बच्चों के लिए स्कूल भी चलाती हैं. BBC से बात करते हुए Anna Qabale कहती हैं- 'इस पुरस्कार से मुझे पूरे केन्या में अपने स्कूल का विस्तार करने में मदद मिलेगी.'
अपने गांव की एकमात्र ग्रैजुएट-शिक्षित लड़की!
31 वर्षीय केन्याई नर्स का कहना है कि वह अपने गांव की एकमात्र ग्रैजुएट-शिक्षित लड़की हैं. वो Epidemiology में पोस्ट ग्रैजुएट हैं. Anna Qabale युवा लड़कियों और महिलाओं को सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए काम कर रही हैं. खुद Anna को भी 14 साल की उम्र शादी के लिए फोर्स किया गया था, लेकिन किसी तरह वो बच निकलीं.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









