
कौन है नीतीश कैबिनेट का सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री? जानिए CM सहित सभी नेताओं की संपत्ति
AajTak
नीरज कुमार सिंह, बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री हैं. उन्होंने संपत्ति का जो ब्यौरा पब्लिक किया है, उसके मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 13. 98 करोड़ रुपए है.
साल 2024 के आखिरी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित सूब के सभी कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिक की है. यह परंपरा साल 2005 से चली आ रही है, जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. आइए जानते हैं कि बिहार सरकार के मंत्रियों की संपत्ति क्या है...
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति को लेकर जो जानकारी दी है, उसमें पहली बार उन्होंने अपने बेटे निशांत को आश्रितों के लिस्ट से बाहर किया है. अब तक हर बार निशांत का नाम नीतीश कुमार 'Dependent' के रूप में लिखा करते थे और उनके नाम पर भी जितनी संपत्ति थी, उसका भी लेखा-जोखा दिया जाता था लेकिन पहली बार निशांत का नाम 'Dependent' के रूप में नहीं दिखाया गया है.
पब्लिक की गई जानकारी के मुताबिक, नीतीश के पास केवल 21 हजार रुपए कैश है. इसके अलावा उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 69 लाख 97 हजार 741 रुपए है, जिसमें दिल्ली का 1 करोड़ 48 लाख रुपए का फ्लैट भी शामिल है. इसके साथ ही, नीतीश के पास 12 गए और 9 बछड़े भी हैं.
यह भी पढ़ें: PM मोदी, नीतीश, CM योगी, अखिलेश यादव... नए साल के बधाई संदेश में किसने क्या कहा?
सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री: सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी संपत्ति को लेकर जो जानकारी सार्वजनिक की है, उसके मुताबिक उनके पास कल 11.48 करोड़ की संपत्ति है. सम्राट चौधरी के पास 67 लाख रुपए कैश और एक रायफल भी है, जिसकी कीमत 4 लाख है.
विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री: बिहार सरकार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जो संपत्ति का बुरा सार्वजनिक किया है, उसके मुताबिक उनके पास कल 7.93 करोड़ की संपत्ति है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









