
कौन हैं वो दो नक्सली जिनकी गिरफ्तारी से नाराज नक्सलियों ने उड़ाया टावर, पुल और रेलवे ट्रैक
AajTak
Prashant Bose and Sheela Marandi: 85 साल के नक्सली प्रशांत बोस और उसकी 64 वर्षीय पत्नी शीला मरांडी की रिहाई की मांग को लेकर झारखंड में नक्सलियों ने उत्पात मचा रखा है. नक्सलियों ने कुछ दिन पहले करोड़ों रुपये का पुल उड़ा दिया था और अब रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है.
Prashant Bose and Sheela Marandi: झारखंड में नक्सलियों ने उत्पात मचा रखा है. नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की रात गिरिडीह के नजदीक बम ब्लास्ट कर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. इससे कई ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई तो कई को डायवर्ट करना पड़ा. इससे तीन दिन पहले ही नक्सलियों ने करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल को विस्फोट कर उड़ा दिया था. ये पुल बराकर नदी पर बना था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









