
कौन हैं डीके शिवकुमार? आज 61वां जन्मदिन... कर्नाटक कांग्रेस में CM की रेस में सबसे आगे
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोमवार को जन्मदिन है. वे 61 साल के हो गए हैं. कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद डीके सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं. संभव है कि वो आज कांग्रेस हाइकमान से मिलने के लिए दिल्ली आ सकते हैं. डीके वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कर्नाटक की सियासत में वोक्कालिगा को लिंगायत के बाद दूसरा किंगमेकर समुदाय माना जाता है.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री की दौड़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं. आज यानी सोमवार को उनका जन्मदिन है. वे 61 साल के हो गए हैं. डीके का जन्म 15 मई 1962 को हुआ था. वे कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक बने हैं और कांग्रेस में सबसे कम समय में फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचान बनाई है. इतना ही नहीं, डीके को कर्नाटक में संकटमोचक के तौर पर जाना जाता है. विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस के सबसे रहीस उम्मीदवार थे. उनकी सीएम को लेकर दावेदारी भी काफी मजबूत है.
डीके शिवकुमार को कर्नाटक में कांग्रेस को खड़ा करने का श्रेय दिया जाता है. वे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक कार्यों में लगातार मेहनत के साथ जुटे रहे. यही वजह है कि पार्टी ने कम समय में ही जमीन से जुड़कर क्षेत्रीय मुद्दे उठाए और लोगों का भरोसा जीत लिया. 2018 के चुनाव में डीके के प्रयासों से ही कांग्रेस और जेडीयू के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा सका था और सरकार बनी थी. इतना ही नहीं, डीके ने अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार पर संकट के वक्त मदद की और वहां के विधायकों को कर्नाटक में ठहरने की व्यवस्था की.
नए सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है और सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नया सीएम तय करना है. रविवार को विधायक दल की बैठक में AICC अध्यक्ष को जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. कर्नाटक में नए सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के नामों की चर्चा चल रही है.
पार्टी के लिए सबसे ज्यादा वफादार, फंड भी जुटा सकते

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










