
कौन हैं जाइमा, जिनकी चर्चा तारिक रहमान की वापसी के साथ बांग्लादेश में तेज हो गई
AajTak
सबसे ज्यादा चर्चा तारिक रहमान की बेटी जाइमा जरनाज रहमान को लेकर रही. वह अपने पिता और मां डॉ. जुबैदा रहमान के साथ लंदन से ढाका पहुंचीं. एयरपोर्ट पर परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं.
25 दिसंबर 2025 बांग्लादेश की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल के लंबे निर्वासन के बाद लंदन से ढाका लौट आए. इस वापसी ने देश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ तारिक रहमान की नहीं रही, बल्कि उनकी इकलौती बेटी जाइमा जरनाज रहमान भी अचानक सुर्खियों में आ गईं.
ढाका पहुंचते ही बदला सियासी माहौल
तारिक रहमान बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट से लंदन से रवाना हुए थे. फ्लाइट ने सिलहट में स्टॉपओवर किया और गुरुवार दोपहर ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई. एयरपोर्ट के बाहर पहले से ही लाखों बीएनपी समर्थक मौजूद थे. ठंड और कोहरे के बावजूद लोग घंटों तक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर डटे रहे.
जाइमा रहमान की क्यों हो रही है चर्चा
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा तारिक रहमान की बेटी जाइमा जरनाज रहमान को लेकर रही. वह अपने पिता और मां डॉ. जुबैदा रहमान के साथ लंदन से ढाका पहुंचीं. एयरपोर्ट पर परिवार के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं. सिलहट में लैंडिंग के बाद जाइमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-देश की धरती पर लौटकर अपने प्यारे ‘जेबू’ के साथ शरारत भरा एक खास पल.इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया-आख़िरकार सिलहट में, बांग्लादेश की धरती पर!
इन पोस्ट्स पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट आए. कई लोगों ने बांग्लादेश की राजनीति में नई पीढ़ी के आने की बात कही, तो कुछ ने कयास लगाए कि जाइमा जल्द ही सक्रिय राजनीति में उतर सकती हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






