
कौन हैं जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन? SC कॉलेजियम ने की नियुक्ति की सिफारिश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस आर महादेवन के नाम की सिफारिश की है. फिलहाल एससी में 32 जज हैं, जहां कुल 34 जज होते हैं.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो जजों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त करने की सिफारिश की है. इनमें एक जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश जस्टिस आर महादेवन शामिल हैं. कानून मंत्रालय के जरिए भारत सरकार को यह सिफारिश भेजी गई है.
जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह के सुप्रीम कोर्ट का जज बनते ही एक कीर्तिमान भी बनेगा. वह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट जज बनने वाले पहले जज होंगे. अभी सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या 32 है. वैसे सुप्रीम कोर्ट के जजों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है. पिछले महीनों में दो जज रिटायर हुए हैं.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के हक में कह दी बड़ी बात, देखिए जबरदस्त बहस
32 जजों के साथ काम कर रहा सुप्रीम कोर्ट
अप्रैल और मई के महीने में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस एएस बोपन्ना रिटायर हुए थे. इन जजों की रिटायरमेंट के बाद सुप्रीम कोर्ट 32 जजों के साथ काम कर रहा है. जस्टिस हिमा कोहली सितंबर में रिटायर होने वाली हैं, और नवंबर में मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी रिटायर हो जाएंगे.
सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति करने वाले कॉलेजियम में चीफ जस्टिस के साथ वरिष्ठता क्रम में चार जज होते हैं. इनमें जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस भूषण आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हृषिकेश रॉय शामिल हैं. मई में जस्टिस बोपन्ना की रिटायरमेंट के बाद जस्टिस रॉय पांच सदस्यीय कॉलेजियम में नए सदस्य बने हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










