
'@#$% को हटा देंगे... इनकी औकात क्या है', CM मोहन यादव के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने कहा- तुरंत माफी मांगें मुख्यमंत्री
AajTak
CM Mohan Yadav Controversial Remark: MP के विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान का विरोध किया है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ग्राम सरकारों के अधिकार छीनना और अपने ही प्रदेशवासियों को गाली देना, जनता का सीधा अपमान है. मुख्यमंत्री को सहायक सचिव और सचिवों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. पंचायत सचिवों और सहायकों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री की भाषा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कड़ा विरोध जताया है और तत्काल माफी की मांग की है. CM यादव ने अपने भाषण में कह दिया कि ग्राम पंचायत सचिव और सहायक सचिवों की औकात क्या है, सबको निपटा देंगे.
दरअसल, राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में मंगलवार को आयोजित सरपंच संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित किया. इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतराज व्यवस्था में सरपंचों के पास पर्याप्त शक्तियां हैं और वे अपनी पंचायत को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. पंचायतों को 25 लाख रुपए तक के कार्य करने का अधिकार दिया जा रहा है.
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर किए जाने की घोषणा की.
सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सचिव काम नहीं करेगा तो, "साले को हटा देंगे... इनकी औकात क्या, दिक्कत आएगी तो ठीक करेंगे." उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों की एक बड़ी कॉन्फ्रेंस आगामी 24 से 26 नवंबर को भोपाल में होने वाली है.
कांग्रेस ने CM को घेरा
मुख्यमंत्री की विवादित टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तुरंत पलटवार किया और इसे जनता का सीधा अपमान बताया. पटवारी ने कहा, "सरपंचों के कार्यक्रम में तालियां बटोरने के लिए पंचायत सचिवों और सहायकों को गाली देना बेहद अनुचित है."

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









