
कोहली को क्यों छोड़नी पड़ी कप्तानी, इन 6 वजहों से जानें पीछे की कहानी
AajTak
नवंबर 2019 से पहले तक कोहली भले ही टीम को खिताबी जीत दिलाने में नाकाम रहे हों, लेकिन उनके बल्ले से रन लगातार निकल रहे थे और शतक भी जड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले ने शतक का स्वाद नहीं चखा.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से होने ठीक एक महीने पहले सभी को चौंकाते हुए विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. हालांकि वह बतौर कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होंगे. अचानक से कप्तानी छोड़ने के ऐलान ने इस पर बहस छेड़ दिया है कि आखिर किन वजहों ने कोहली को इस फैसले के लिए मजबूर किया होगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












